दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों से मां लक्ष्मी और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद मिलता है.
दशहरे की शाम घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं, ऐसा करने से घर में धन और समृद्धि का वास होता है.
दशहरे पर शमी के पत्तों का आदान-प्रदान ‘सोना’ देने जैसा माना जाता है, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
दशहरे पर मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करें और लाल कपड़े पर चांदी का सिक्का रखकर आरती करें, इससे धन की प्राप्ति होती है.
इस दिन किसी जरूरतमंद को भोजन या मिठाई खिलाने से पुण्य के साथ-साथ घर में लक्ष्मी का आगमन होता है.
दशहरे पर शस्त्र और वाहन की पूजा करने से जीवन में रुकावटें दूर होती हैं और सफलता के साथ धन का प्रवाह बढ़ता है.