योगिनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है, जो मोक्ष प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है।
योगिनी एकादशी आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली एक महत्वपूर्ण एकादशी मानी जाती है।
जिसका व्रत करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और पुण्य प्राप्त होते हैं।
ये व्रत 10 जुलाई 2026, शुक्रवार को रखा जाएगा, जिसे उदया तिथि के अनुसार अत्यंत शुभ माना गया है।
पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि सुबह शुरू होकर 11 जुलाई 2026 की सुबह समाप्त होगी।
व्रत के दिन स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें और घर के पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करके तैयार करें।
भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर तुलसी पत्र, पीले फूल, चंदन और दीपक से पूजा करें।
इस दिन अनाज और तामसिक भोजन से बचना चाहिए, दिनभर उपवास रखकर संयम का पालन करना शुभ होता है।
मान्यता है कि यह व्रत पाप, रोग और कष्ट दूर कर सुख, शांति और समृद्धि लता है जीवन में।
योगिनी एकादशी का व्रत श्रद्धा और नियम से करने पर उन्नति होती है और भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है।