देशभर में गर्मी का असर अब तेज होने लगा है। मार्च खत्म होने के करीब है और मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन में जहां तापमान तेजी से बढ़ रहा है, वहीं रात के समय हल्की ठंडक अभी भी महसूस की जा रही है। इसके बावजूद गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बड़ा अपडेट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में कई राज्यों में मौसम बदल सकता है और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।
मौसम विभाग ने 20 मार्च को ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 और 20 मार्च को ओलावृष्टि की प्रबल संभावना जताई गई है।
इसके अलावा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 20 मार्च तक गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश हो सकती है।
IMD के अनुसार इन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है
- जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 19 मार्च
- उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19-20 मार्च
- राजस्थान में 19 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और मौसम विभाग की अपडेट पर नजर बनाए रखें।