कहते हैं जिंदगी और मौत का कोई भरोसा नहीं होता—कब, कहां क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस सच्चाई को एक बार फिर सामने लाता है। यह वीडियो एक दर्दनाक सड़क हादसे का है, जिसे देखकर लोग सहम गए हैं।
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में यह हादसा हुआ है। नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूसे से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और बगल में चल रही बोलेरो गाड़ी पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो पूरी तरह ट्रक के नीचे दब गई।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चश्मदीदों के मुताबिक यह हादसा गंज थाना क्षेत्र का है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा समेत आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
जेसीबी की मदद से बोलेरो को काटकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि यह सब कुछ महज कुछ सेकंड में हुआ और चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
गौरतलब है कि इन दिनों उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई है। ऐसे में प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वाहन चलाते समय पूरी सतर्कता बरतें, क्योंकि जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
देखें पूरे हादसे का वीडियो यहां
https://twitter.com/IpressHouse/status/2005514083400057029