Trending News

सिर्फ कपल नहीं, Power Couple बनना है? तो पहले एक-दूसरे का ‘Hype Partner’ बनना सीखिए

आज के दौर में ‘Netflix and Chill’ से ज्यादा जरूरी है एक-दूसरे का ‘Cheerleader’ बनना। अगर आप सिर्फ साथ रह रहे हैं, तो आप सिर्फ एक कपल हैं। लेकिन अगर आप एक-दूसरे को ‘हाइप’ कर रहे हैं, तो आप एक ‘Power Couple’ हैं। आजकल के रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक पार्टनर का सबसे बड़ा काम अपने साथी का कॉन्फिडेंस बूस्ट करना है।

क्या है ‘Hype Partner’ होना?
‘Hype Partner’ का मतलब सिंपल है! एक ‘Hype Partner’ वो है जो आपकी छोटी सी जीत पर भी ऐसे शोर मचाए जैसे आपने ऑस्कर जीत लिया हो। वो मुश्किल वक्त में आपका ‘सेफ स्पेस’ बने और आपको यकीन दिलाता रहे कि “यू आर द गोट (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम)”|

आएये जानते है एक बेहतरीन ‘Hype Partner’ बनने के मंत्र

1. अक्सर हम अपने पार्टनर्स के केवल बड़ी सफलताओं पर खुश होते हैं, लेकिन एक अच्छा पार्टनर वो है जो अपने साथी की मेहनत और कंसिस्टेंसी को सराहे। अगर आपका पार्टनर किसी ऐम के लिए स्ट्रगल कर रहा है, तो उन्हें (तुम ये कर सकते हो) कहकर मोटीवेट करना उनके सेल्फ-बिलीफ को दोगुना कर सकता है।

2. एक्टिव लिसनिंग: बातचीत के दौरान फोन को किनारे रखना और पार्टनर की बातों में पूरी तरह शामिल होना रिसपेक्ट की सबसे बड़ी निशानी है। आँखों में आँखें डालकर बात करना और उनकी भावनाओं को समझना रिश्ते में गहराई लाता है।

3. हमेशा टीम मेट की तरह बीहेव करे ,रिश्ता 50-50 का नहीं, बल्कि कभी 80-20 भी होता है। अगर पार्टनर का दिन खराब है, तो घर के काम संभाल ले या उनकी पसंद का खाना ऑर्डर कर दो या बिना कहे मदद करना सबसे बड़ा लव-लैंग्वेज है।

4. हमेशा ‘Main Character Energy’ बनाए रखें अपने पार्टनर्स के प्रति, पार्टनर से सवाल पूछना बंद मत करें। उनके नए पैशन, उनके डर और उनकी अजीब बातों में भी इंटरेस्ट लें। उन्हें फील कराएं कि वो आपकी लाइफ के ‘मेन करैक्टर’ हैं।

5. ‘फेयर फाइट’ और स्पेस की इम्पोर्टेंस समझना, हाइप पार्टनर होने का मतलब ये नहीं कि झगड़े नहीं होंगे। लेकिन, झगड़ों में एक-दूसरे की इन्सल्ट न करना और पुरानी बातों को न उखाड़ना जरूरी है। साथ ही, पार्टनर को उनके पर्सनल हॉबीज़ के लिए जगह देना भी एक मजबूत रिश्ते की पहचान ही और शांत रहकर बात सुलझाना और एक-दूसरे को स्पेस देना ही मैच्योरिटी है।

‘Hype Partner’ बनना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। ये सिर्फ अपने पार्टनर को ये फील कराने के बारे में है कि “दुनिया एक तरफ, और तुम एक तरफ।” जब आप उनकी खूबियों को दुनिया के सामने और उनके सामने फ्लॉन्ट करते हैं, तो रिश्ता अपने आप स्ट्रांग बनता जाता है।

Chaturvedi Shruti V.

Recent Posts

क्या Apple AirPods Pro 2 को मिलेगी कड़ी टक्कर? Samsung ला रहा है AI से लैस प्रीमियम बड्स

Samsung के नए ईयरबड्स, Galaxy Buds 4 Pro को लेकर इंटरनेट पर तहलका मचा हुआ…

30 minutes ago

नई सरकार की शपथ लेने के बाद से ही खुलने लगे आवामी लीग के दफ्तर, भारत से मिलीभगत का आरोप

बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। तारिक रहमान को प्रधानमंत्री…

2 hours ago

खाड़ी देशों के बाद ब्रिटेन ने भी रोका रास्ता, ईरान पर हमले को लेकर क्या अलग-थलग पड़ रहा है अमेरिका?

वॉशिंगटन/लंदन: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा कूटनीतिक मोड़ सामने…

3 hours ago

‘Raya’ का खौफ और यश का स्वैग; इंटरनेट पर ट्रेंड हुआ ‘Daddy’s Home’,टीज़र में यश ने पार की एक्शन की सारी हदें।

संभल जाइए, क्योंकि 'रॉकी भाई' का दौर अब चला गया है, अब राज चलेगा 'राया'…

3 hours ago

मस्जिद के पास डीजे को लेकर शुरू हुआ विवाद, जुलूस पर पत्थरबाजी से बागलकोट में हालात बिगड़े, धारा 163 लागू

कर्नाटक के बागलकोट में शिवाजी जयंती के दौरान माहौल तब बिगड़ गया जब एक जुलूस…

3 hours ago