Sign In
  • My Bookmarks
IPress House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: ‘वोटर अधिकार यात्रा’ से बदल जाएगा बिहार का समीकरण, अखिलेश समेत कौन कौन से बड़े नेता होने जा रहे हैं शामिल?
Share
IPress HouseIPress House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
IPress House > Blog > Latest News > ‘वोटर अधिकार यात्रा’ से बदल जाएगा बिहार का समीकरण, अखिलेश समेत कौन कौन से बड़े नेता होने जा रहे हैं शामिल?
Latest NewsTrending News

‘वोटर अधिकार यात्रा’ से बदल जाएगा बिहार का समीकरण, अखिलेश समेत कौन कौन से बड़े नेता होने जा रहे हैं शामिल?

news desk
Last updated: August 22, 2025 10:14 am
news desk
Share
वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे विपक्ष के कई बड़े नेता
वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे विपक्ष के कई बड़े नेता
SHARE

पटना: राहुल गांधी ने अपनी राजनीतिक पहचान पदयात्राओं के जरिए गढ़ी है और अब बिहार से शुरू हुई ‘वोट अधिकार यात्रा’ उसी परंपरा की अगली कड़ी मानी जा रही है. इससे पहले कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा ‘ के बाद यह उनकी पांचवीं बड़ी यात्रा है. रविवार को सासाराम से शुरू हुई इस यात्रा में राहुल गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव साथ चल रहे हैं. वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी जल्द इसमें शामिल होंगे. समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी जुड़ेंगे. वे 28 अगस्त को सीतामढ़ी में राहुल और तेजस्वी के साथ यात्रा में शामिल होंगे. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी.

क्यों अहम है यह यात्रा?

यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब सुप्रीम कोर्ट ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विपक्ष की चिंताओं को मानते हुए चुनाव आयोग को नए ड्राफ्ट रोल की पारदर्शिता पर निर्देश दिए हैं. विपक्ष का आरोप है कि SIR प्रक्रिया के जरिए पलायन कर चुके मजदूरों, गरीबों और हाशिये पर खड़े तबकों के वोटर लिस्ट से नाम गायब किए जा सकते हैं — और यह वही वर्ग है जो BJP का विरोधी माना जाता है.

राहुल की रणनीति और नई पहचान

16 दिनों की इस यात्रा में राहुल गांधी 20 जिलों से गुजरते हुए 1300 किमी की दूरी तय करेंगे. RJD और CPI-ML जैसे सहयोगी दलों ने इसे सामाजिक न्याय की लड़ाई का नया मंच बताया है. राहुल गांधी जाति जनगणना, आरक्षण की सीमा हटाने और गरीब तबकों के अधिकारों को केंद्र में रखकर विपक्ष की एकजुटता को नई पहचान देने की कोशिश कर रहे हैं.

विपक्ष के नेताओं के जुड़ने से क्या जाएगा संकेत?

इस यात्रा को अब समाजवादी पार्टी का भी साथ मिल रहा है. अखिलेश यादव के शामिल होने से साफ संकेत मिलता है कि बिहार में विपक्ष सिर्फ SIR विवाद ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और बहुजन समाज को साधने की साझा रणनीति पर आगे बढ़ रहा है. ठीक वैसे ही, जैसे यूपी में PDA (पिछड़ा, दलित, आदिवासी) फार्मूला ने BJP को चुनौती दी थी. वहीं चर्चाओं की माने तो तमिलनाडु के सीएम स्टालिन और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं.

तेजस्वी का आक्रामक अंदाज

शेखपुरा में यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा, “ये लोग आपसे सिर्फ वोट अधिकार नहीं छीन रहे, बल्कि आपका अस्तित्व छीनना चाहते हैं. बिहारियों को चूना लगाने की सोच रहे हैं, लेकिन बिहारवासी खैनी में ही चूना रगड़ देते हैं.” उन्होंने खुद को बिहार का “भाई” बताते हुए राहुल गांधी को “बड़े भाई” कहकर धन्यवाद दिया और इस लड़ाई में विपक्षी एकजुटता का संदेश दिया.

चुनावी सियासत पर असर

अब जब बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है, यह यात्रा विपक्ष के लिए सिर्फ जनसंपर्क अभियान नहीं, बल्कि वोटर अधिकार और सामाजिक न्याय का एकजुट मंच बन गई है. जहां एक तरफ NDA विकास परियोजनाओं और कल्याणकारी घोषणाओं के जरिए मैदान मजबूत करने की कोशिश कर रहा है, वहीं विपक्ष इस यात्रा को अपनी सबसे बड़ी ताकत बना रहा है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AkhileshYadav, #BiharElections2025, #BiharPolitics, #Congress, #ElectionCampaign, #INDIAAlliance, #IndianPolitics, #OppositionUnity, #PoliticalNews, #RahulGandhi, #RJD, #SamajwadiParty, #SocialJustice, #TejashwiYadav, #VoteAdhikarYatra
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पीएम मोदी गयाजी दौरा चुनाव से पहले पीएम मोदी का बिहार को 13,000 करोड़ का सौगात, विपक्ष पर साधा निशाना
Next Article अमेरिका में विदेशी ट्रक ड्राइवरों को कमर्शियल लाइसेंस देने पर लगी रोक अमेरिकी सरकार के इस फैसले से सबसे ज्यादा निराश हैं भारतीय, लाखों लोगों पर पड़ेगा असर!

फीचर

View More
एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स

एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स! मेलिंडा ने तोड़ी चुप्पी, पैंडेमिक सिमुलेशन से लेकर भारत को “लैबोरेटरी” बनाने तक – गेट्स का गन्दा खेल

कुछ हफ्ते पहले अमेरिकी न्याय विभाग ने एक बम फोड़ दिया। जेफरी एपस्टीन - वो शख्स जिसका नाम सुनते ही…

By Gopal Singh 8 Min Read
नोम चोमस्की एपस्टीन विवाद

वह विचारक जिसने सिखाया ‘हर चीज़ पर शक करो’, खुद किस सच से भागता रहा? एपस्टीन चोमस्की के रिश्तों के खुलासों से क्यों हिल गए लेफ्टिस्ट ?

कल्पना कीजिए—आप दशकों तक किसी को अपना वैचारिक मार्गदर्शक मानते रहे। उसकी…

9 Min Read

क्या अमेरिका इज़रायल के कब्जे में है? जॉनी किर्क हत्याकांड में खुल रहे हैं चौंकाने वाले राज, पत्नी भी मोसाद एजेंट?

हाल के दिनों में मोसाद के एजेंटों को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं।…

5 Min Read

विचार

View More

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी का प्रभाव भारत की…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

लोकतंत्र या नियंत्रित व्यवस्था? रूस-चीन की राह पर चलती भारत और संघ की अदृश्य रणनीति!

एक समय देश में कांग्रेस पार्टी…

December 15, 2025

You Might Also Like

12 फरवरी 2026 बैंक हड़ताल
Trending Newsअन्य

कल बैंक जाने का बना रहे हैं प्लान ? पहले पढ़ लें ये खबर वरना हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली: देशभर में 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल होने जा रही है, जिसका असर…

2 Min Read
Trending Newsक्राइम

कानपुर लैंबोर्गिनी कांड में नए खुलासे: CCTV कुछ और बता रहा, परिवार कुछ और—आखिर कार चला कौन रहा था?

कानपुर के चर्चित “लैंबोर्गिनी कांड” में जांच आगे बढ़ने के साथ हर दिन नए सवाल और नए खुलासे सामने आ…

2 Min Read
जैस्मीन सैंडलस दिल्ली कॉन्सर्ट विवाद
EntertainmentTrending News

स्टेज पर गरजीं ‘गुलाबी क्वीन’! बदतमीजी देख जैस्मीन सैंडलस ने बीच में रोका दिल्ली कॉन्सर्ट, कहा- “सेफ्टी पहले, गाना…

बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस…

2 Min Read
Trending Newsसियासी

संसद में राहुल गांधी ने बताया-इंडिया गठबंधन होती तो ट्रंप को कैसे देती मुंह तोड़ जवाब

नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?