अन्य

30 लाख की रॉयल्टी पाने वाले मशहूर लेखक विनोद कुमार शुक्ल की अचानक बिगड़ी तबीयत , आईसीयू में भर्ती

हिंदी जगत के प्रसिद्ध साहित्यकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित लेखक विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बीते दिनअचानक से बिगड़ गयी. जिसके बाद साहित्य जगत और पाठकों के बीच मायूसी का माहौल है. हाल ही में वे अपनी किताब ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ के लिए चर्चित हुए थे.

जानकारी के मुताबिक, उन्हें रायपुर के एमएमआई नारायणा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. 89 वर्षीय लेखक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

गिरने से लगी थी चोट, अब सांस लेने में तकलीफ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले घर के आंगन में गिरने से उनकी नाक की हड्डी टूट गई थी, जिसके लिए सर्जरी करानी पड़ी थी. सर्जरी के बाद उन्हें कुछ समय के लिए इसी अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा.बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगी, जिसके बाद उनके पुत्र शाश्वत ने उन्हें दोबारा अस्पताल पहुंचाया. जांच में फेफड़ों में पानी भरने की पुष्टि हुई, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है.

हाल ही में मिली थी 30 लाख की रॉयल्टी

कुछ दिन पहले ही विनोद कुमार शुक्ल को 30 लाख रुपये की रॉयल्टी प्राप्त हुई थी, जिससे वे साहित्यिक हलकों में विशेष चर्चा का केंद्र बन गये थे.

जल्द मनाने वाले हैं 90वां जन्मदिन

सूत्रों के मुताबिक, विनोद कुमार शुक्ल 1 जनवरी को 90 वर्ष के होने वाले हैं.वहीं, 21 नवंबर को रायपुर स्थित उनके निवास पर ही उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित करने का कार्यक्रम निर्धारित था. फिलहाल, उनके स्वास्थ्य को देखते हुए परिजन और साहित्य जगत के लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

news desk

Recent Posts

किम जोंग उन की बेटी बनेगी उत्तर कोरिया की अगली नेता? खुफिया एजेंसी के दावे से दुनिया में चर्चा तेज

उत्तर कोरिया से एक दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आई है। देश के सर्वोच्च नेता…

20 minutes ago

Lamborghini हादसे में तम्बाकू किंग के बेटे को कोर्ट से मिली जमानत, ड्राइवर बोला — “साहब को मिर्गी का दौरा पड़ा”

कानपुर की वीआईपी रोड पर 8 फरवरी को हुए हाई-प्रोफाइल सड़क हादसे ने एक बार…

1 hour ago

53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट: जेएनएमपीजी कॉलेज और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज सेमीफाइनल में

लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज में चल रही 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय…

2 hours ago

उदित नारायण पर उनकी पहली पत्नी के गंभीर आरोप, कहा- “बिना बताए निकलवाया गया गर्भाशय”, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी…

5 hours ago

लोकसभा में सरकार ने क्यों लिया यू-टर्न? राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस नहीं लाएगी सरकार

बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी और विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं।…

5 hours ago

“भारत को बेच दिया…” राहुल गाँधी के इस बयान पर क्यों मचा घमासान ? बीजेपी सांसद ने की सब्सटेंटिव मोशन की मांग

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र इन दिनों काफी गरमाया हुआ है। इसी बीच बीजेपी…

6 hours ago