चंडीगढ़। भारतीय कुश्ती की ‘धाकड़’ खिलाड़ी और ओलंपियन विनेश फोगाट ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसने पूरे देश को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए विनेश ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि वे उन 6 महिला पहलवानों में शामिल हैं, जिन्होंने पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे।
अब तक विनेश की पहचान कानूनी रूप से गोपनीय रखी गई थी, लेकिन विनेश के मुताबिक अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है।’मजबूरी में उजागर करनी पड़ी पहचान’
विनेश फोगाट ने वीडियो में कहा, “सुप्रीम कोर्ट के निर्देश कहते हैं कि पीड़ितों की पहचान उजागर नहीं होनी चाहिए। मैं भी अब तक चुप थी क्योंकि मामला कोर्ट में है। लेकिन आज हालात ऐसे बना दिए गए हैं कि मुझे बोलना पड़ रहा है। मैं ही उन 6 लड़कियों में से एक हूं जिसने शिकायत दर्ज कराई थी और जिसकी गवाही अभी कोर्ट में चल रही है।”
विनेश ने अपनी वापसी (Comeback) को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) पर उनकी राह में रोड़े अटकाने का आरोप लगाया।
विनेश ने आरोप लगाया कि आगामी कुश्ती ट्रायल उत्तर प्रदेश के गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह के मालिकाना हक वाले एक निजी कॉलेज में आयोजित किए जा रहे हैं। विनेश ने आशंका जताई कि बृजभूषण के दबदबे वाले इलाके और उनके अपने कॉलेज में होने वाले ट्रायल में किसी भी मेहनती एथलीट को उसका हक मिलना नामुमकिन है।
2023 के जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन का प्रमुख चेहरा रहीं विनेश ने भावुक होते हुए कहा कि जिस एथलीट ने ऐसे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का सामना किया हो, उसके लिए मैट पर वापसी करना और मुकाबला करना कितना कठिन होता है, यह केवल वही समझ सकती हैं। उन्होंने साफ किया कि बृजभूषण का दबदबा अब भी कुश्ती संघ पर कायम है, जो खिलाड़ियों के भविष्य के लिए खतरा है।
बिग बॉस 'OTT 2' की लाइमलाइट से सीधे दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री…
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ चुके हैं। 18 सितंबर…
जहाँ एक तरफ एप्पल ने iPhone 18 और iPhone 18 Pro को बाजार में उतारा…
एक तरफ आस्था और दर्शन की उमंग, तो दूसरी तरफ मौत का ऐसा खौफनाक मंजर…
मशहूर कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियंस गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के साथ एक…
मुंबई: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत…