Vijay की फिल्म Jana Nayagan के लीक मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार
चेन्नई, 17 अप्रैल 2026 : तमिलनाडु पुलिस के साइबर क्राइम विंग ने Jana Nayagan फिल्म के ऑनलाइन लीक मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इस केस में कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।
फिल्म में Vijay मुख्य भूमिका में हैं और यह उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही थी।
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी एक फ्रीलांस असिस्टेंट एडिटर है, जिसने एडिटिंग स्टूडियो में अनधिकृत पहुंच बनाकर फिल्म की रील्स (फुटेज) चुरा ली। इसके बाद उसने डेटा को मूवी फॉर्मेट में कन्वर्ट कर सह-आरोपियों के साथ शेयर किया, जिससे फिल्म का पाइरेटेड वर्जन तेजी से इंटरनेट पर फैल गया।
तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले पुलिस छह अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर चुकी थी और 300 से ज्यादा पाइरेसी लिंक्स ब्लॉक किए गए थे।
गौरतलब है कि 9 अप्रैल 2026 को फिल्म के पहले 5 मिनट के क्लिप्स लीक हुए थे, जिसके बाद पूरा HD वर्जन टेलीग्राम चैनलों और पाइरेसी वेबसाइट्स पर उपलब्ध हो गया था। शिकायत KVN Productions ने दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई।
तमिलनाडु साइबर क्राइम पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि पाइरेटेड कंटेंट डाउनलोड करना, शेयर करना या देखना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में कॉपीराइट एक्ट, आईटी एक्ट और सिनेमैटोग्राफ एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना पर फिल्म इंडस्ट्री से भी तीखी प्रतिक्रिया आई है। निर्देशक Vignesh Shivan समेत कई सितारों ने पाइरेसी को “इंडस्ट्री के लिए खतरा” बताया है। वहीं Sonu Sood सहित कई सेलेब्रिटीज ने भी इसके खिलाफ आवाज उठाई और सख्त कार्रवाई की मांग की।
यह फिल्म H. Vinoth के निर्देशन में बनी एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर है, जिसमें Pooja Hegde और Bobby Deol भी अहम भूमिकाओं में हैं। बताया जा रहा है कि यह विजय की आखिरी फिल्म हो सकती है, क्योंकि इसके बाद वे पूरी तरह राजनीति में सक्रिय होने की तैयारी में हैं।
लीक की वजह से फिल्म की रिलीज और ओटीटी डील्स पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे प्रोड्यूसर्स को भारी नुकसान हो सकता है। मामले में Madras High Court ने भी अवैध स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे केवल वैध प्लेटफॉर्म्स पर ही फिल्म देखें, क्योंकि पाइरेसी न सिर्फ कलाकारों और निर्माताओं की मेहनत चुराती है, बल्कि हजारों लोगों की रोजी-रोटी पर भी असर डालती है।
बिग बॉस 'OTT 2' की लाइमलाइट से सीधे दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री…
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ चुके हैं। 18 सितंबर…
जहाँ एक तरफ एप्पल ने iPhone 18 और iPhone 18 Pro को बाजार में उतारा…
एक तरफ आस्था और दर्शन की उमंग, तो दूसरी तरफ मौत का ऐसा खौफनाक मंजर…
मशहूर कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियंस गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के साथ एक…
मुंबई: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत…