खेल

विजय हजारे ट्रॉफी में यूपी का विजय रथ जारी, विदर्भ को दी शिकस्त, दर्ज की छठी जीत

लखनऊ। अभिषेक गोस्वामी (103), ध्रुव जुरेल (56), प्रियम गर्ग (67) और कप्तान रिंकू सिंह (57) की शानदार पारियों के बाद कुलदीप यादव समेत अन्य गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उत्तर प्रदेश की टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी के छठे मुकाबले में विदर्भ को 54 रन से हराकर टूर्नामेंट में जीत का छक्का लगाया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 339 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 285 रन ही बना सकी। कुलदीप यादव ने तीन विकेट चटकाए, जबकि विपराज निगम और कार्तिक त्यागी ने क्रमशः दो-दो सफलताएँ हासिल कीं। वहीं, जीशान अंसारी ने एक विकेट लिया।

अभिषेक गोस्वामी (103), ध्रुव जुरेल (56), प्रियम गर्ग (67) और कप्तान रिंकू सिंह (57) की शानदार पारियों की बदौलत उत्तर प्रदेश की टीम ने राजकोट में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-बी के अहम मुकाबले में विदर्भ के खिलाफ 50 ओवर में 5 विकेट पर 339 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उत्तर प्रदेश के टॉप ऑर्डर ने इस निर्णय को पूरी तरह गलत साबित कर दिया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी और आर्यन जुयाल (24) ने पहले विकेट के लिए 13.5 ओवर में 71 रन जोड़कर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई।

तीसरे नंबर पर उतरे ध्रुव जुरेल ने 61 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाए। उन्होंने अभिषेक गोस्वामी के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 रन की अहम साझेदारी की। जुरेल के आउट होने के बाद प्रियम गर्ग ने आक्रामक रुख अपनाया और 49 गेंदों पर छह चौके व तीन छक्कों की मदद से 67 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान तीसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े गए।

अभिषेक गोस्वामी ने 109 गेंदों में दस चौके और दो छक्कों की मदद से शानदार शतक (103 रन) जड़ा। निचले क्रम में कप्तान रिंकू सिंह ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 30 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाए।

उत्तर प्रदेश का टॉप ऑर्डर पूरे मैच में शानदार फॉर्म में नजर आया और टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट पर 339 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कपल की पिक्चर्स

बिग बॉस 'OTT 2' की लाइमलाइट से सीधे दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री…

14 hours ago

DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP का दबदबा; जानें कौन बना नया छात्रसंघ अध्यक्ष

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ चुके हैं। 18 सितंबर…

15 hours ago

उज्जैन से किराए की कार लेकर मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, अचानक आए उफनते नाले ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

एक तरफ आस्था और दर्शन की उमंग, तो दूसरी तरफ मौत का ऐसा खौफनाक मंजर…

19 hours ago

‘थामा’ को लेकर भरी महफिल में समय रैना ने किया नवाजुद्दीन सिद्दीकी को रोस्ट, अभिनेता के बेबाक जवाब ने लूटी महफिल

मशहूर कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियंस गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के साथ एक…

19 hours ago

करीना की ‘दायरा’ को पहले ही दिन लगा झटका! 2283 शोज के बावजूद 1 करोड़ पर सिमटी कमाई, जानिए कैसी रही ओपनिंग

मुंबई: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत…

20 hours ago