Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: विजय हजारे ट्रॉफी में यूपी का विजय रथ जारी, विदर्भ को दी शिकस्त, दर्ज की छठी जीत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > विजय हजारे ट्रॉफी में यूपी का विजय रथ जारी, विदर्भ को दी शिकस्त, दर्ज की छठी जीत
खेल

विजय हजारे ट्रॉफी में यूपी का विजय रथ जारी, विदर्भ को दी शिकस्त, दर्ज की छठी जीत

SYED MOHAMMAD ABBAS
Last updated: January 6, 2026 7:09 pm
SYED MOHAMMAD ABBAS
Share
SHARE

लखनऊ। अभिषेक गोस्वामी (103), ध्रुव जुरेल (56), प्रियम गर्ग (67) और कप्तान रिंकू सिंह (57) की शानदार पारियों के बाद कुलदीप यादव समेत अन्य गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उत्तर प्रदेश की टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी के छठे मुकाबले में विदर्भ को 54 रन से हराकर टूर्नामेंट में जीत का छक्का लगाया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 339 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 285 रन ही बना सकी। कुलदीप यादव ने तीन विकेट चटकाए, जबकि विपराज निगम और कार्तिक त्यागी ने क्रमशः दो-दो सफलताएँ हासिल कीं। वहीं, जीशान अंसारी ने एक विकेट लिया।

अभिषेक गोस्वामी (103), ध्रुव जुरेल (56), प्रियम गर्ग (67) और कप्तान रिंकू सिंह (57) की शानदार पारियों की बदौलत उत्तर प्रदेश की टीम ने राजकोट में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-बी के अहम मुकाबले में विदर्भ के खिलाफ 50 ओवर में 5 विकेट पर 339 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उत्तर प्रदेश के टॉप ऑर्डर ने इस निर्णय को पूरी तरह गलत साबित कर दिया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी और आर्यन जुयाल (24) ने पहले विकेट के लिए 13.5 ओवर में 71 रन जोड़कर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई।

तीसरे नंबर पर उतरे ध्रुव जुरेल ने 61 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाए। उन्होंने अभिषेक गोस्वामी के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 रन की अहम साझेदारी की। जुरेल के आउट होने के बाद प्रियम गर्ग ने आक्रामक रुख अपनाया और 49 गेंदों पर छह चौके व तीन छक्कों की मदद से 67 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान तीसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े गए।

अभिषेक गोस्वामी ने 109 गेंदों में दस चौके और दो छक्कों की मदद से शानदार शतक (103 रन) जड़ा। निचले क्रम में कप्तान रिंकू सिंह ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 30 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाए।

उत्तर प्रदेश का टॉप ऑर्डर पूरे मैच में शानदार फॉर्म में नजर आया और टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट पर 339 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: अभिषेक गोस्वामी शतक, उत्तर प्रदेश क्रिकेट, ध्रुव जुरेल रन, प्रियम गर्ग आईपीसी, भारतीय घरेलू क्रिकेट, यूपी 339/5 रन, यूपी बनाम विदर्भ, रिंकू सिंह पारी, विजय हजारे ट्रॉफी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अमेरिका की ना पर भारत ने कहा हां…जब वेनेजुएला डील पर भारत की रणनीति से हैरान रह गया था USA!
Next Article Candida Auris: मिलिए उस 'साइलेंट किलर सुपरबग' Candida Auris: मिलिए उस ‘साइलेंट किलर सुपरबग’ से, जिसने डॉक्टर्स की नींद उड़ा दी है।

फीचर

View More
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

By Gopal Singh 5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

अगर आप भी IPL मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये खबर नहीं तो…

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और…

3 Min Read
Trending Newsखेल

IPL 2026: 13 साल का इंतज़ार खत्म, मुंबई ने रिकॉर्ड रन चेज से बदली ‘ओपनिंग मैच’ की कहानी

आईपीएल 2026 की शुरुआत Mumbai Indians के लिए ऐतिहासिक बन गई। वर्षों से पहले मुकाबले में हार का सिलसिला झेल…

3 Min Read
Trending Newsखेल

उम्र बढ़ी, लेकिन और खतरनाक हुए Virat Kohli! IPL में 35 के बाद सबसे विस्फोटक प्रदर्शन

नई दिल्ली: Virat Kohli ने Indian Premier League में अपने प्रदर्शन से एक बार फिर साबित कर दिया है कि…

2 Min Read
खेल

खुशबू कुमारी होंगी उत्तर प्रदेश सीनियर महिला हैंडबॉल टीम की कप्तान

लखनऊ । आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?