Trending News

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने चुपके से की सगाई ? रश्मिका मंदाना के लुक पर अटकलें तेज, फरवरी में हो सकती है डेस्टिनेशन वेडिंग

हैदराबाद: साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित कपल्स में से एक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने हाल ही में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली है, जिसमें सिर्फ परिवार और बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए. हालांकि, दोनों सितारों ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस कपल की शादी फरवरी 2026 में होने वाली है. हालांकि, अभी तक शादी की तारीख या वेन्यू को लेकर किसी भी तरह का खुलासा नहीं किया गया है. सूत्रों के अनुसार, विजय और रश्मिका ने फिलहाल अपनी लाइफ के इस अहम पड़ाव को निजी रखना ही बेहतर समझा है.

रश्मिका की साड़ी वाली तस्वीर ने बढ़ाई अटकलें

हाल ही में रश्मिका मंदाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साड़ी में कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं. तस्वीरों में उनका पारंपरिक अंदाज़ और माथे पर लगा तिलक देखकर फैन्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया

विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना सगाई

कि ये तस्वीरें उनकी सगाई से जुड़ी हो सकती हैं. वहीँ रश्मिका ने सोशल मिडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हैप्पी दशहरा माय लव्स. इस साल मैं थोड़ा ज़्यादा ग्रेटफुल महसूस कर रही हूं क्योंकि आप सबने ‘थम्मा’ ट्रेलर और हमारे गाने को जो प्यार दिया है, उसने मेरा हर पल और भी खास बना दिया है. जल्द ही प्रमोशन्स में आप सबसे मिलने का इंतज़ार नहीं हो रहा. उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गई और फैन्स के बीच सगाई की चर्चा और भी तेज हो गई.

रिश्ते को लेकर हमेशा रखी प्राइवेसी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को अक्सर एक साथ देखा गया है. कभी हॉलीडे डेस्टिनेशन्स पर, तो कभी इवेंट्स में. लेकिन दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है. न तो उन्होंने कभी इसे स्वीकार किया, न ही कभी खंडन किया. यही वजह है कि अब जब सगाई की खबरें आई हैं, तो फैन्स और मीडिया दोनों में उत्सुकता चरम पर है.

वर्क फ्रंट पर व्यस्त दोनों सितारे

रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘थम्मा’ को लेकर सुर्खियों में हैं.  यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार बना रहे हैं. फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार भी नज़र आएंगे. यह फिल्म 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. वहीं, विजय देवरकोंडा भी अपनी आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी.

फैन्स की उम्मीदें और सोशल मीडिया पर हलचल

दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री पहले से ही दर्शकों को खूब पसंद आती रही है. अब जब उनकी सगाई की खबरें सामने आई हैं, तो फैन्स उन्हें “रियल लाइफ कपल गोल्स” बता रहे हैं. ट्विटर  से लेकर इंस्टाग्राम तक, दोनों के नाम लगातार ट्रेंड कर रहे हैं.

news desk

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

1 hour ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

2 hours ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

2 hours ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

2 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

2 hours ago