मौजूदा वक्त में हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव है और लोगों को इसके माध्यम से कई तरह की जानकारी कम समय में मिल जाती है. लेकिन इसी सोशल मीडिया के सहारे कुछ लोग अपराध की वारदातों को भी अंजाम देते हैं. आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं, जिसने एक नाबालिग लड़की की जिंदगी को बर्बादी की कगार पर ला दिया. दरअसल, नाबालिग को झांसे में लेकर वर्चुअल शादी रचाने, अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कराने की खौफनाक घटना सामने आई है.
हालांकि राहत की बात यह है कि चार साल पुराने इस मामले में मुख्य आरोपी कुंदन राज को पुलिस ने 2022 में पटना से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. लेकिन इस केस में पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता तब मिली, जब लगातार फरार चल रहा उसका साथी दिलीप चौहान भी गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत के आदेश पर रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया. पूरी घटना छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. पीड़िता ने 9 अप्रैल 2022 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.
कैसे शुरू हुआ रिश्ता: सोशल मीडिया की डीपी से बना शिकार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार के पटना निवासी कुंदन राज ने सोशल मीडिया पर लड़की की डिस्प्ले पिक्चर (DP) देखकर उससे बातचीत शुरू करने की कोशिश की. उसने दोस्ती करने का प्रस्ताव भी दिया, लेकिन लड़की ने साफ इनकार कर दिया.
सहानुभूति का जाल
व्हाट्सएप पर अपना कटा हुआ हाथ दिखाकर कुंदन ने पहले पीड़िता की सहानुभूति जीती. धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और वीडियो कॉल तक पहुंच गई. प्यार और शादी का झांसा देकर उसने मोबाइल पर ही वर्चुअल शादी रचा ली. इसी बहाने वीडियो कॉल के दौरान उसने पीड़िता के निजी पलों की रिकॉर्डिंग कर ली.
जब लड़की ने आगे ऐसे वीडियो कॉल करने से मना किया, तो कुंदन ने ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी धमकी दी कि रिकॉर्ड किए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. डर और दबाव में पीड़िता कुछ समय तक चुप रही.
“दोस्त के साथ सुहागरात मनाओ” बेहद अमानवीय मांग
इसके बाद कुंदन ने एक और हैवानियत भरी मांग रखी. उसने कहा कि वह दूर है, इसलिए अपने एक दोस्त को भेज रहा है, और पीड़िता को उसके साथ संबंध बनाने होंगे.
अक्टूबर 2021 में कुंदन का वह कथित दोस्त जो बाद में दिलीप चौहान निकला पीड़िता के इलाके में पहुंचा. उसने खुद को दीपक यादव के नाम से पेश किया और पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया, जबकि कुंदन वीडियो कॉल पर लाइव जुड़ा रहा.
कुंदन लगातार धमकी देता रहा कि उसके पास पीड़िता के परिवार और सहेलियों के फोन नंबर हैं. इससे लड़की मानसिक रूप से बुरी तरह दबाव में आ गई.
लखनऊ। अलीगढ़ का एक मामला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर तरफ…
उत्तर कोरिया से एक दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आई है। देश के सर्वोच्च नेता…
कानपुर की वीआईपी रोड पर 8 फरवरी को हुए हाई-प्रोफाइल सड़क हादसे ने एक बार…
लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज में चल रही 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय…
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी…
बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी और विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं।…