Trending News

घरेलू क्रिकेट की ओर लौटे दिग्गज, BCCI के फैसले से मजबूत हो रहा भारतीय क्रिकेट का भविष्य

भारतीय क्रिकेट में इस समय प्रतिभाओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है। हाल के वर्षों में कई युवा और प्रतिभावान खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया के भविष्य की मजबूत नींव रखते नजर आ रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा योगदान आईपीएल का माना जा सकता है, जिसने भारतीय क्रिकेट की तस्वीर ही बदल दी है।

आईपीएल के हर सीजन में कोई न कोई नया स्टार उभरकर सामने आता है और कई युवा खिलाड़ियों को इस बड़े मंच पर खुद को साबित करने का मौका मिलता है। हालांकि, दूसरी ओर एक समय ऐसा भी था जब घरेलू क्रिकेट को लेकर खिलाड़ियों का उत्साह कम होता नजर आने लगा था।

90 के दशक में रणजी ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंटों में सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन और अजय जडेजा जैसे दिग्गज खिलाड़ी नियमित रूप से हिस्सा लेते थे और वहीं अपनी फॉर्म व फिटनेस को बरकरार रखते थे। लेकिन हालिया दौर में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलने से बचते हुए दिखाई देते थे।

अब हालात बदल चुके हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए खिलाड़ियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। बीसीसीआई के अनुसार अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को भी घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेना अनिवार्य होगा। बोर्ड का मानना है कि घरेलू क्रिकेट न सिर्फ खिलाड़ियों को फॉर्म में लौटने में मदद करता है, बल्कि इससे देश के क्रिकेट ढांचे को भी मजबूती मिलती है।

बीसीसीआई के इस फैसले का सकारात्मक असर घरेलू क्रिकेट पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है और इससे आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट को और अधिक मजबूत आधार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

बता दे कि विजय हजारे ट्रॉफी का पहला दिन पूरी तरह से भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम रहा। घरेलू क्रिकेट के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए साबित कर दिया कि उनका क्लास आज भी बरकरार है।

SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

क्या आपकी रोज़ की चाय और कॉफी दिमाग को भी रखती है फिट ? 43 साल की स्टडी में मिले अहम संकेत

नई दिल्ली: क्या आपकी रोज़ की कॉफी या चाय सिर्फ नींद भगाने के काम आती…

1 hour ago

बेटी की शादी से पहले दामाद को लेकर फुर्र होने वाली सास का अब जीजा पर आया दिल… फिर कर बैठी ये कांड !

लखनऊ। अलीगढ़ का एक मामला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर तरफ…

12 hours ago

किम जोंग उन की बेटी बनेगी उत्तर कोरिया की अगली नेता? खुफिया एजेंसी के दावे से दुनिया में चर्चा तेज

उत्तर कोरिया से एक दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आई है। देश के सर्वोच्च नेता…

14 hours ago

Lamborghini हादसे में तम्बाकू किंग के बेटे को कोर्ट से मिली जमानत, ड्राइवर बोला — “साहब को मिर्गी का दौरा पड़ा”

कानपुर की वीआईपी रोड पर 8 फरवरी को हुए हाई-प्रोफाइल सड़क हादसे ने एक बार…

15 hours ago

53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट: जेएनएमपीजी कॉलेज और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज सेमीफाइनल में

लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज में चल रही 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय…

16 hours ago

उदित नारायण पर उनकी पहली पत्नी के गंभीर आरोप, कहा- “बिना बताए निकलवाया गया गर्भाशय”, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी…

18 hours ago