Latest News

दुनियाभर में US वीजा इंटरव्यू पर लगी रोक, ट्रंप प्रशासन के इस कदम से मचा हड़कंप; जानिए क्या है वजह

वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीजा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या कई अपॉइंटमेंट का समय बदल दिया गया है। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक वैश्विक प्रशिक्षण कार्यक्रम लागू किया जा रहा है। इसी वजह से वीजा सेवाओं से जुड़े अपॉइंटमेंट में बदलाव किया जा रहा है। हालांकि, यह व्यवस्था कब तक लागू रहेगी, इस बारे में कोई स्पष्ट समय-सीमा नहीं बताई गई है।

आखिर अमेरिका ने क्यों रोके वीजा अपॉइंटमेंट?

अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, इस प्रशिक्षण का मकसद कॉन्सुलर अधिकारियों को ऐसे आवेदकों की पहचान करने में मदद करना है, जिनके अमेरिकी सरकारी सुविधाओं पर निर्भर होने की संभावना हो सकती है। इसके साथ ही अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है कि वीजा आवेदकों का मूल्यांकन व्यापक और एकसमान तरीके से किया जाए।

जिन्होंने इंटरव्यू की तारीख ली, उन्हें भेजा जा रहा ईमेल

वीजा अपॉइंटमेंट रोके जाने की खबर सबसे पहले फाइनेंशियल टाइम्स ने दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में इमिग्रेंट वीजा इंटरव्यू के लिए अपॉइंटमेंट ले चुके लोगों को ईमेल भेजे गए हैं। इन ईमेल में बताया गया है कि उनके इंटरव्यू का समय बदला जा रहा है और नई तारीख के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी।

ट्रंप प्रशासन पहले से ही इमिग्रेशन पर सख्त

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में इमिग्रेशन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उनके प्रशासन की नीतियों में विदेशी नागरिकों का देश से निष्कासन, वीजा और ग्रीन कार्ड रद्द करना तथा अलग-अलग आधार पर आवेदनों को खारिज करना शामिल है।

इसी कड़ी में ट्रंप प्रशासन करीब दो लाख विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी भी कर रहा है। इनमें ऐसे लोग शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने अमेरिका पहुंचने के बाद शरण के लिए आवेदन किया है या जिनकी शरण प्रक्रिया फिलहाल जारी है।

2016 से 2026 तक जारी वीजा की हो रही समीक्षा

एसोसिएटेड प्रेस को मिले अमेरिकी विदेश विभाग के दस्तावेजों और अधिकारियों के मुताबिक, वर्ष 2016 से 2026 के बीच जारी किए गए बी1 और बी2 वीजा की समीक्षा की जा रही है।

हालांकि, समीक्षा के दायरे में आने वाले वीजा की संख्या में बदलाव हो सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, पूरी प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जानी है और इसी वजह से अंतिम आंकड़ा अभी तय नहीं माना जा रहा है।

vineet verma

Recent Posts

“आप भी आइए अयोध्या…” अखिलेश की चुनौती पर सीएम योगी का पलटवार, बलरामपुर में दी सीधी चुनौती

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर अयोध्या का रण सबसे बड़ा केंद्र बनता…

2 hours ago

लखनऊ का सिद्धपीठ माँ चंद्रिका देवी मंदिर बंद! मंदिर में जलभराव से प्रशासन का बड़ा फैसला, जानिए कब खुलेंगे कपाट

नवरात्रि और अमावस्या के पावन अवसर पर जहाँ माँ चंद्रिका देवी के दरबार में लाखों…

2 hours ago

घाघरा-चोली से लेकर मोनोक्रोम एथनिक तक, जानिए क्या है इस बार ट्रेंड में

नवरात्रि अब सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि फैशन, म्यूजिक और लाइफस्टाइल का ऐसा रंगीन…

3 hours ago

पहली बार भारत आ रही जिम्बाब्वे की महिला टीम, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम इंडिया की कमान!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी और बेहद व्यस्त इंटरनेशनल सीजन की शुरुआत एक ऐतिहासिक…

4 hours ago

रुपये को गिरने से बचाने के लिए RBI का ‘मास्टरस्ट्रोक’, विदेशी मुद्रा बाजार के बदले नियम!

कमजोर होते रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के…

5 hours ago

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम…

6 hours ago