Urfi Javed के घर में घुसे अनजान शख्स
अपने अतरंगी फैशन सेंस से दुनिया के होश उड़ाने वाली उर्फी जावेद इस वक्त एक ऐसे खौफ में हैं, जिसने उनकी रातों की नींद उड़ा दी है। सोमवार की आधी रात उर्फी के लिए किसी डरावनी फिल्म के सीन जैसी रही, जब दो अनजान लोगों ने उनके घर में जबरन घुसने की कोशिश की।
रात 3:30 बजे का वो ‘हॉरर’ मंजर
घटना 22 दिसंबर की रात करीब 3:30 बजे की है। उर्फी अपने घर में सो रही थीं, तभी अचानक उनके डोरबेल की घंटी लगातार बजने लगी। उर्फी ने बताया कि एक शख्स करीब 10 मिनट तक पागलों की तरह बेल बजाता रहा। जब उर्फी ने हिम्मत जुटाकर बाहर झांका, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, बाहर एक नहीं बल्कि दो अनजान शक्स खड़े थे!
पुलिस के सामने भी ‘बदतमीजी’ की हदें पार!
उर्फी ने जब उन लोगों को वहां से जाने को कहा, तो वे टस से मस नहीं हुए। हद तो तब हो गई जब पुलिस के पहुंचने पर भी उन सिरफिरों की अकड़ ढीली नहीं हुए। उर्फी का कहना है कि: ‘वो लोग पुलिस के सामने भी मेरे साथ बदतमीजी कर रहे थे और बार-बार ‘निकल-निकल’ चिल्ला रहे थे। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि आखिर वो चाहते क्या हैं!’
डरी हुई उर्फी पहुंचीं पुलिस स्टेशन
इस डरावने वारदात के बाद उर्फी अपनी बहनों के साथ सुबह-सुबह पुलिस स्टेशन पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। उर्फी ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द शेयर करते हुए कहा कि एक लड़की के लिए, जो अपनी बहनों के साथ अकेली रहती है, ये स्थिति बेहद डरावनी है। उर्फी के फैंस इस वक्त काफी गुस्से में हैं और सोशल मीडिया पर उनकी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। अब देखना ये है कि मुंबई पुलिस इन ‘मिस्ट्री मैन’ पर क्या एक्शन लेती है।
कान में ईयरबड्स लगाते ही दर्द या चुभन होने लगती है? या फिर लंबे समय…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को…
भारत के युवा पहलवान सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स 2026 में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे…
अजय देवगन की सबसे सस्पेंसफुल और मोस्ट अवेटेड फ्रेंचाइजी फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' आखिरकार…
राज्यसभा को संसद का उच्च सदन कहा जाता है और यहां पहुंचने वाले सांसद देश…
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाला चुनाव अब सिर्फ सीटों के…