लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Uttar Pradesh Education Service Selection Commission ने 2026 के लिए बड़ा कदम उठाते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का नोटिफिकेशन जारी हुआ है, जिसमें आयोग ने इस बार कई नए और सख्त नियम जोड़े हैं। इन नियमों को हर उम्मीदवार को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
यूपी में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। Uttar Pradesh Education Service Selection Commission द्वारा आयोजित UP TET 2026 में इस बार 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है।
आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होकर 26 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जबकि परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
नए नियमों ने बढ़ाई सख्ती
इस बार आयोग ने परीक्षा को लेकर कई नए और सख्त नियम लागू किए हैं। सभी उम्मीदवारों को आवेदन से पहले गाइडलाइंस ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
बहुविवाह करने वाले उम्मीदवारों पर रोक
UP TET 2026 के लिए जारी नियमों के अनुसार, बहुविवाह (Polygamy) करने वाले उम्मीदवार परीक्षा में आवेदन नहीं कर सकेंगे।
- यदि कोई पुरुष अभ्यर्थी विवाहित है और उसकी एक से अधिक पत्नियां जीवित हैं, तो वह पात्र नहीं होगा।
- इसी तरह, यदि कोई महिला उम्मीदवार ऐसे पुरुष से शादी करती है जिसकी पहले से एक पत्नी जीवित है, तो उसे भी परीक्षा से बाहर रखा जाएगा।
यह नियम पुरुष और महिला दोनों पर समान रूप से लागू होगा और आयोग ने इसे गाइडलाइंस में स्पष्ट रूप से शामिल किया है।
क्या मिल सकती है छूट?
हालांकि, इस नियम में सीमित छूट का प्रावधान भी रखा गया है। यदि किसी उम्मीदवार को राज्य सरकार से विशेष अनुमति मिल जाती है, तो वह इस नियम से मुक्त होकर परीक्षा में शामिल हो सकता है।
लेकिन बिना अनुमति किसी भी उम्मीदवार को कोई छूट नहीं दी जाएगी।