कानपुर।कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। यूपी टी-20 लीग के दूसरे चरण के मुकाबले 28 अगस्त से 6 सितंबर तक यहां खेले जाएंगे। खास बात यह है कि छात्राएं महज 49 रुपये में यूपी टी-20 के मुकाबले देख सकेंगी।
लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि ग्रीन पार्क में 11 दिनों के दौरान कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग के दूसरे चरण की शुरुआत 28 अगस्त की शाम से होगी। दर्शकों को स्टेडियम तक लाने के लिए टिकटों की कीमत भी किफायती रखी गई है।
ग्रीन पार्क स्टेडियम में अलग-अलग स्टैंड के लिए अलग टिकट दरें तय की गई हैं। बी गल स्टैंड का टिकट 49 रुपये रखा गया है, जबकि बी जनरल, सी स्टैंड और ई पब्लिक स्टैंड के टिकट 99 रुपये के होंगे।
इसके अलावा सी बालकनी का टिकट 149 रुपये, ए ग्राउंड और पवेलियन ग्राउंड का टिकट 199 रुपये और डी चेयर का टिकट 249 रुपये निर्धारित किया गया है। न्यू प्लेयर्स पवेलियन, ए बालकनी, पवेलियन बालकनी और वीआईपी पवेलियन के टिकट 349 रुपये में मिलेंगे।
यूपी टी-20 लीग के मुकाबलों को और खास बनाने के लिए दर्शकों के लिए रोजाना करीब 100 पुरस्कार रखे जाएंगे।
‘कैच ऑफ द मैच’ में छक्के की गेंद पकड़ने वाले दर्शक को 5,100 रुपये का इनाम मिलेगा। इसके अलावा ‘जो आएगा वो पाएगा, जो सोएगा वो खोएगा’ की तर्ज पर करीब 200 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
फाइनल मुकाबले के दौरान मेगा लकी ड्रॉ भी होगा, जिसमें टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे पुरस्कार दिए जाने की जानकारी दी गई है। हर मैच में ‘फैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार के तहत विजेता फैन को विजेता टीम के कप्तान के हस्ताक्षर वाली गेंद भी दी जाएगी।
यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता के मुताबिक, लीग के मुकाबलों का प्रसारण 200 से ज्यादा देशों में किया जाएगा। ग्रीन पार्क में दर्शकों को रिंकू सिंह, भुवनेश्वर कुमार, समीर रिजवी, आर्यन जुयाल और करन शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों को करीब से खेलते देखने का मौका मिलेगा।
यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि लीग का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को स्टेडियम तक लाना और उन्हें क्रिकेट के साथ मनोरंजन का शानदार अनुभव देना है।
नई दिल्ली: कभी अच्छी नौकरी के लिए एक सीधा फॉर्मूला माना जाता था—अच्छी पढ़ाई, प्रतिष्ठित…
मेरठ: लोहियानगर के फतेहउल्लापुर में तालिब की मौत को पहले स्वाभाविक मानकर दफना दिया गया,…
लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी में…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और राजनीतिक हलचल अभी से…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। गोमती…
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पति की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज…