कानपुर। यूपी टी-20 लीग 2026 में नोएडा किंग्स के स्पिनर शिवा सिंह ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में बारिश से प्रभावित मुकाबले में शिवा सिंह ने महज 2 ओवर में 5 रन देकर 6 विकेट झटक लिए। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत नोएडा किंग्स ने टेबल-टॉपर मेरठ मावेरिक्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली।
मुकाबला बारिश के कारण सिर्फ 5-5 ओवर का कर दिया गया था। मेरठ मावेरिक्स ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन शिवा सिंह के सामने उसके बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। मेरठ की टीम 5 ओवर में 7 विकेट गंवाकर महज 33 रन बना सकी।
शिवा सिंह ने पारी के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट लिया और फिर अगले ओवर की पहली दो गेंदों पर लगातार दो विकेट झटककर हैट्रिक पूरी की। उन्होंने अपने दो ओवर में सिर्फ 5 रन खर्च किए और कुल 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।
बारिश के कारण डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत नोएडा किंग्स को 35 रन का लक्ष्य मिला। टीम ने इसे 3.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ नोएडा ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही मेरठ मावेरिक्स को पहली हार का सामना करना पड़ा।
शिवा सिंह की कहानी भी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। वह 2018 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2018 में विजय हजारे ट्रॉफी, 2019 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और 2023 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पदार्पण किया।
हालांकि, 2022 विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ एक मुकाबले ने उनके करियर को अलग ही मोड़ दे दिया था। ऋतुराज गायकवाड़ ने उनके एक ओवर में लगातार 7 छक्के जड़ दिए थे। इसमें एक नो-बॉल भी शामिल थी, जिस पर भी छक्का लगा था।
उस घटना के बाद शिवा सिंह को काफी आलोचना झेलनी पड़ी, लेकिन अब यूपी टी-20 लीग में उन्होंने अपने प्रदर्शन से जोरदार जवाब दिया है। 2 ओवर में 6 विकेट का उनका प्रदर्शन उनकी वापसी की कहानी को और खास बना देता है।
अमेरिका-ईरान युद्ध और दुनिया भर में बढ़ते आर्थिक तनाव के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने मजबूत…
‘अर्जुन रेड्डी’ से लोकप्रिय हुईं एक्ट्रेस शालिनी पांडे इन दिनों एक वायरल AI जेनरेटेड वीडियो…
नई दिल्ली | दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति में बड़ा…
कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है।…
नई दिल्ली।उत्तराखंड के कोटद्वार में मुस्लिम दुकानदार से जुड़े विवाद के मामले में जिम मालिक…
पटना/हाजीपुर। बिहार में विधानसभा चुनावी माहौल के बीच NDA के भीतर नेताओं की बयानबाजी ने…