लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड भर्ती-2025 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। प्रदेश के 75 जनपदों में कुल 41,424 होमगार्ड पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इस भर्ती के लिए बोर्ड को कुल 25,32,196 ऑनलाइन आवेदन मिले थे। लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के बाद मेरिट के आधार पर अंतिम चयन किया गया है।
भर्ती परीक्षा के लिए राज्य के 74 जिलों में 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के बाद 1,07,221 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया था। इन सभी चरणों के पूरा होने के बाद अब अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है।
जिन अभ्यर्थियों ने यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना अंतिम परिणाम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर यूपी होमगार्ड फाइनल रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई जानकारी में रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपका अंतिम परिणाम दिखाई देगा। रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
उत्तर प्रदेश में लंबे अंतराल के बाद होमगार्ड पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है। इससे पहले वर्ष 2011 में होमगार्ड भर्ती के लिए परीक्षा हुई थी। इसके बाद प्रदेश में होमगार्ड की कोई भर्ती नहीं निकली थी।
वर्ष 2018 में भाजपा सरकार के दौरान होमगार्ड भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन उस समय भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप सामने आने के बाद प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी। इस मामले में तत्कालीन जिला कमांडेंट को निलंबित भी किया गया था।
अंतिम चयन परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों के मेडिकल परीक्षण और पुलिस चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया होगी। इन दोनों चरणों में योग्य पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को इसके बाद नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली: ब्लड शुगर बढ़ना स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है। इसे नियंत्रित…
अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के लिए अच्छा माना जाता है। मानसून के बाद मौसम सुहाना…
दुबई: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के कॉकपिट में चाकू से…
UPI Transaction: यूपीआई पेमेंट को लेकर व्यापारियों के विरोध के बीच सितंबर के आंकड़ों में…
नई दिल्ली: कार्यस्थल पर मेहनत के साथ व्यवहार और समझदारी भी बेहद जरूरी होती है.…
मुंबई: परिणीति चोपड़ा की आगामी थ्रिलर फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' का ट्रेलर शनिवार को जारी कर…