Trending News

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, खत्म होंगे 2017 से 2021 तक के ई-चालान

उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है. अब राज्य में साल 2017 से 2021 के बीच जो भी लाखों ई-चालान बने थे, वोकानून के तहत खुद ही खत्म कर जाएंगे. मतलब ये कि जिन चालानों को लेकर अदालतों में केस चल रहे थे या जिन पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी और अब उनकी मियाद भी खत्म हो चुकी है. वो सारे चालान अब वैध नहीं माने जाएंगे.
इस नए फैसले के बाद अब गाड़ियों से जुड़ी कई ज़रूरी सेवाओं पर से रोक हट जाएगी. जैसे कि गाड़ी की फिटनेस बनवाना, परमिट लेना, गाड़ी का ट्रांसफर कराना या फिर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगवाना. पहले जिन वाहन मालिकों के ऊपर पुराने ई-चालान बकाया थे. उन्हें ये सारी सेवाएं लेने में काफी दिक्कत आती थी. लेकिन अब उन पुराने चालानों को रद्द मान लिया जाएगा.

क्या है इस फैसले के पीछे की वजह

परिवहन आयुक्त बृजेश नारायण सिंह के आदेश के अनुसार यह फैसला जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. इसमें पारदर्शिता और कानून का पालन सुनिश्चित करना भी अहम वजह रही है. लंबे समय से कोर्ट में अटके हुए छोटे-मोटे ई-चालानों के कारण न केवल न्याय व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा था, बल्कि वसूली की संभावना भी अब ना के बराबर थी. हाई कोर्ट ने भी अपने कुछ आदेशों में साफ कहा कि ऐसे पुराने ई-चालानों को “कानून के तहत समाप्त” मान लिया जाए.

कौन होंगे इस आदेश के दायरे से बाहर?

सरकार ने जो ई-चालान माफ करने का फैसला लिया है, वो सिर्फ ट्रैफिक से जुड़े मामूली मामलों पर लागू होगा. यानी अगर किसी गाड़ी मालिक ने मोटर व्हीकल टैक्स नहीं भरा है या टैक्स से जुड़ा कोई मामला है, तो उस पर यह राहत नहीं मिलेगी. ऐसे मामलों में कार्रवाई पहले की तरह चलती रहेगी इसी तरह अगर किसी व्यक्ति ने शराब पीकर गाड़ी चलाई हो, या फिर गाड़ी चलाते वक्त कोई गंभीर हादसा हुआ हो, तो वो भी इस योजना से बाहर रखा गया है. ऐसे केस, जो आईपीसी की धाराओं में आते हैं और जिनमें गम्भीरता होती है. उन्हें खत्म नहीं किया जाएगा.

news desk

Recent Posts

कल बैंक जाने का बना रहे हैं प्लान ? पहले पढ़ लें ये खबर वरना हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली: देशभर में 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल होने…

9 hours ago

कानपुर लैंबोर्गिनी कांड में नए खुलासे: CCTV कुछ और बता रहा, परिवार कुछ और—आखिर कार चला कौन रहा था?

कानपुर के चर्चित “लैंबोर्गिनी कांड” में जांच आगे बढ़ने के साथ हर दिन नए सवाल…

11 hours ago

स्टेज पर गरजीं ‘गुलाबी क्वीन’! बदतमीजी देख जैस्मीन सैंडलस ने बीच में रोका दिल्ली कॉन्सर्ट, कहा- “सेफ्टी पहले, गाना…

बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर…

12 hours ago

संसद में राहुल गांधी ने बताया-इंडिया गठबंधन होती तो ट्रंप को कैसे देती मुंह तोड़ जवाब

नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…

12 hours ago

टी20 वर्ल्ड कप : मैच टाई… फिर सुपर ओवर… फिर दूसरा सुपर ओवर ! और आखिर में किस्मत से हारा अफगानिस्तान

कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है-यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। और…

13 hours ago

अब विदेशी AI पर निर्भरता कम होगी: Sarvam Vision और Bulbul v3 के साथ ‘Sovereign AI’ की दिशा में भारत की बड़ी छलांग

भारतीय स्टार्टअप्स अब सिर्फ ग्लोबल ट्रेंड्स को फॉलो नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें लीड भी…

13 hours ago