Trending News

कोटा में चोरी का अनोखा मामला: चोर फंसा एग्जॉस्ट फैन में, देखें-Video

कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। घटना में एक चोर चोरी करने के इरादे से घर में घुसा, लेकिन यह चोरी उसके लिए भारी पड़ गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चोर रसोई में लगे एग्जॉस्ट फैन के छेद से अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था, तभी वह उसमें फंस गया।

पीड़ित सुभाष कुमार रावत अपनी पत्नी के साथ 3 जनवरी को खाटूश्यामजी मंदिर गए थे। दर्शन के बाद 4 जनवरी को जब वे अपने घर लौटे, तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए।

उन्होंने देखा कि रसोई के एग्जॉस्ट फैन में एक व्यक्ति आधा अंदर फंसा हुआ है। यह नजारा देखकर वे चौंक गए और शोर मचाना शुरू कर दिया।शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए।

इस दौरान चोर का एक साथी भागने में सफल हो गया, जबकि दूसरा एग्जॉस्ट फैन में फंसा रह गया। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने मकान मालिक और आसपास मौजूद लोगों को धमकी दी कि उसे छोड़ दें, क्योंकि उसके कई साथी पास ही मौजूद हैं। लेकिन लोगों ने उसे नहीं छोड़ा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

बोरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को एग्जॉस्ट फैन से बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

हैरानी की बात यह है कि आरोपी जिस कार से आया था, उस पर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था। पुलिस ने उस कार को भी जब्त कर लिया है।

news desk

Recent Posts

‘हेरा फेरी  3’ को फिर लगा झटका, राइटर  रोहन शंकर ने बनाई दूरी; प्रियदर्शन पर रखी वापसी की शर्त

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा comedy franchises में से एक ‘हेरा फेरी 3’ एक बार फिर…

3 hours ago

ईरान के पूर्व मंत्री जवाद जरीफ का बड़ा बयान: “खुद को विजेता घोषित कर अमेरिका के साथ डील करे तेहरान”

नई दिल्ली/वॉशिंगटन. अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ा युद्ध अब उस मुकाम पर पहुंच गया…

3 hours ago

AAP का बड़ा खुलासा: राघव चड्ढा पर क्यों हुआ एक्शन, कहा-मोदी के खिलाफ बोलने से डर रहे थे

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा पर कड़ी कार्रवाई के बाद सियासी…

4 hours ago

लखनऊ-पूर्वांचल में मौसम का बड़ा यू-टर्न, आज शाम से बारिश-आंधी; 4-5 अप्रैल को ओलावृष्टि का खतरा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। IMD के ताजा अलर्ट…

5 hours ago