कंपाला/इस्तांबुल | युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के बेटे और शक्तिशाली सेना प्रमुख मुहूजी कैनेरुगाबा एक बार फिर अपनी ‘विचित्र’ कूटनीति को लेकर दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बार उनके निशाने पर तुर्की है, जिससे उन्होंने न केवल एक अरब डॉलर की मांग की है, बल्कि ‘सबसे खूबसूरत दुल्हन’ की शर्त भी रख दी है।
सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक और कई बार बिना सिर-पैर की बयानबाजी के लिए मशहूर कैनेरुगाबा ने हाल ही में एक ट्वीट (जिसे बाद में हटा लिया गया) में तुर्की को सीधी चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि यदि तुर्की उन्हें एक अरब डॉलर और देश की सबसे सुंदर महिला दुल्हन के रूप में नहीं देता, तो युगांडा उनके साथ सभी कूटनीतिक संबंध खत्म कर लेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि हालांकि ये ट्वीट हटा लिए गए हैं, लेकिन इसने इस्तांबुल और कंपाला के बीच कूटनीतिक गलियारों में असहजता पैदा कर दी है।
यह पहली बार नहीं है जब कैनेरुगाबा ने किसी देश के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाया हो। इससे पहले वे इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को शादी के प्रस्ताव के बदले 100 अंकोले गायें देने की पेशकश कर चुके हैं।
कैनेरुगाबा की इस तरह की बयानबाजी अक्सर उनके पिता और राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के लिए सिरदर्द साबित होती है।
मेरठ: मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में सौरभ राजपूत की हत्या से लेकर अदालत…
नई दिल्ली: उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर न्याय की मांग…
नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि को मां दुर्गा की आराधना, शक्ति और भक्ति का विशेष पर्व…
नई दिल्ली: थायराइड की समस्या होने पर खानपान को लेकर अक्सर उलझन रहती है। कौन-सी…
नई दिल्ली: नौकरी के दौरान जमा होने वाला प्रोविडेंट फंड (PF) रिटायरमेंट के लिए बचत…
नई दिल्ली: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का…