Trending News

‘न्याय की जीत’ या सियासी संदेश? AI समिट विवाद में शर्टलेस प्रदर्शन विवाद में IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब को आधी रात मिली बेल

नई दिल्ली: भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन से जुड़े मामले में गिरफ्तार चिब को शुक्रवार देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट वंशिका मेहता ने जमानत दे दी। यह फैसला करीब रात 1:30 बजे से 3:30 बजे के बीच सुनाया गया, जिसे लेकर सियासी हलकों में काफी चर्चा रही।

कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की 7 दिन की पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग को सिरे से खारिज कर दिया। मजिस्ट्रेट ने माना कि पुलिस रिमांड की ठोस वजह नहीं बता पाई, इसलिए जमानत मंजूर की गई। कोर्ट ने जमानत देते हुए कुछ शर्तें भी लगाईं, जिनमें 50 हजार रुपये का निजी मुचलका भरना, पासपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स कोर्ट में जमा कराना और अन्य सामान्य शर्तें शामिल हैं।

उदय भानु चिब को 24 फरवरी को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। उन पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। चार दिन की पुलिस हिरासत के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। उनके वकील सुलेमान मोहम्मद खान ने कहा कि पुलिस कोई मजबूत आधार पेश नहीं कर सकी, इसी वजह से कोर्ट ने जमानत दे दी। उन्होंने इसे साफ तौर पर “न्याय की जीत” बताया।

इस मामले को लेकर कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह सब मोदी सरकार की साजिश का हिस्सा था, जो अब नाकाम हो गई है। IYC ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, “आधी रात में न्याय की जीत! जब देश सो रहा था, तब न्यायपालिका ने दिल्ली पुलिस की हर चाल को नाकाम कर दिया।”

पूरा मामला इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है, जहां कार्यकर्ताओं ने ‘शर्टलेस’ होकर सरकार की नीतियों और कथित भारत विरोधी ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस घटना के बाद से ही राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ था, और अब जमानत मिलने के बाद यह मामला और ज्यादा सियासी रंग लेता दिख रहा है।

news desk

Recent Posts

करीना कपूर रात में पैरों पर लगाती हैं घी, सैफ अली खान बोले- बेडरूम में रोमांस नहीं, ढाबे जैसी आती है खुशबू

नई दिल्ली: बॉलीवुड के चर्चित कपल सैफ अली खान और करीना कपूर एक बार फिर…

5 hours ago

OTT Release This Week: वीकेंड पर घर बैठे करें मनोरंजन! 16 से 22 अक्टूबर के बीच रिलीज होंगी ये 5 सीरीज, जानें कहां देखें

नई दिल्ली: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया देखने की योजना बना रहे…

5 hours ago

पेट दर्द, गैस और अपच से परेशान हैं? नारियल पानी पीने से मिल सकती है राहत, जानें इसके फायदे

नई दिल्ली: गर्मियों में पेट दर्द, गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं कई लोगों…

5 hours ago

दुर्गा विसर्जन के बाद कलश, नारियल और ज्वारे का क्या करें? जानें सही विधि, इन गलतियों से बचना जरूरी

नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद अब…

5 hours ago

‘पति की हत्या धर्म की हत्या के समान’, रविता और अमरदीप को फांसी की सजा सुनाते हुए जज ने क्यों कही ये बात?

मेरठ: अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने उसकी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को…

6 hours ago

तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस का एक्शन, अभिजीत दिपके के बाद नेहा बोरा भी हिरासत में; कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस ने कॉकरोच जनता…

6 hours ago