2026 की शुरुआत से पहले ही एक बड़ी खबर ने सोशल मीडिया और इंटरनेशनल न्यूज पोर्टल्स पर हलचल मचा दी. खबर थी कि (UAE) ने कुछ खास देशों के लिए टूरिस्ट और वर्क वीज़ा पर अस्थायी रोक लगा दी है. ये खबर पहले अफवाह के तौर पर सामने आई, लेकिन जैसे ही कुछ बड़े मीडिया हाउसेज ने इसे छापा तो लोगों की चिंता बढ़ने लगी. शुरुआत में किसी को यकीन नहीं हुआ.
लेकिन फिर कुछ रिपोर्ट्स और डॉक्युमेंट्स लीक हुए जिनमें उन देशों की लिस्ट सामने आई, जिन पर वीज़ा बैन लागू हुआ है. कहीं इसमें भारत का नाम भी तो शामिल नहीं है? – इसी सवाल को ले कर लोगों के बीच खलबली मच गई और सोशल मीडिया पर पोस्ट्स वायरल होने लगे क्या भारत भी बैन लिस्ट में शामिल है?
किन देशों का वीज़ा बैन हुआ ?
बता दें कि पुरे लिस्ट में भारत का नाम शामिल नही हैं. जो की भारतियों के लिए एक राहत है. लेकिन जिन देशों के नाम इस कथित वीज़ा बैन लिस्ट में शामिल बताए जा रहे हैं. वो ऐसे देश हैं जहां से बड़ी संख्या में लोग रोज़गार या घूमने के लिए UAE जाते थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, इन देशों पर 2026 से UAE द्वारा टूरिस्ट और वर्क वीज़ा अस्थायी रूप से रोक दिया गया है.
इस बैन लिस्ट में जिन देशों के नाम सामने आए हैं, उनमें शामिल हैं. अफगानिस्तान, लीबिया, यमन, सोमालिया, लेबनान, बांग्लादेश, कैमरून, सूडान और यूगांडा. इन देशों में से कुछ जैसे अफगानिस्तान, यमन और सोमालिया, लंबे समय से आंतरिक संघर्ष और अस्थिरता से जूझ रहे हैं. वहीं, बांग्लादेश और लेबनान जैसे देशों के नाम इस लिस्ट में देखकर दक्षिण एशियाई देशों में चिंता और भी बढ़ गई है. खासकर बांग्लादेश का नाम सामने आने से भारत को लेकर भी आशंकाएं गहराने लगी हैं. क्योंकि सामाजिक, सांस्कृतिक और ट्रैवल पैटर्न में भारत और बांग्लादेश में काफी समानताएं हैं.
अब कौन हो सकता है इस लिस्ट में अगला ?
हालांकि भारत का नाम इसमें शामिल नहीं है, लेकिन पड़ोसी देश का नाम देखकर लोग अब और ज़्यादा अलर्ट हो गए हैं. भारत का नाम तो नहीं था. लेकिन बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे देश जो भारत के आसपास हैं. या जिनकी जनसंख्या स्थिति, ट्रैवल पैटर्न भारत से मिलती-जुलती है. उनके नाम सामने आने से शक और डर दोनों गहराने लगे. हालांकि, साफ कर दें कि यह वीज़ा बैन है. ट्रैवल बैन नहीं. यानी जिन लोगों के पास पहले से UAE का वीज़ा है. वो काम और यात्रा दोनों कर सकते हैं.