Trending News

“व्हाइट हाउस में फ्लर्टिंग ट्रंप ! ‘आपकी खूबसूरती देख ही पति को नौकरी मिली’ अमेरिका के गृह मंत्री की WIFE से ये क्या बोल गए अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, और उनके बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। इस बार उनका एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। यह वीडियो न तो ईरान से जुड़ा है और न ही ग्रीनलैंड से, बल्कि इसमें ट्रंप महिलाओं के साथ फ्लर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो ओवल ऑफिस का है। इसमें ट्रंप एक प्रेस वार्ता के दौरान अपने गृह मंत्री डॉग बर्गम की पत्नी कैथरीन बर्गम के साथ फ्लर्ट करते नजर आए। वीडियो में ट्रंप ने कहा, “मैंने आपकी सुंदरता देखकर ही आपके पति को नौकरी पर रखा।” इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है।

वीडियो के दिन, शुक्रवार को, ट्रंप व्हाइट हाउस में अपने अधिकारियों के साथ ड्रग्स और वेनेजुएला जैसे मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान स्टीव विटकॉफ, गृह मंत्री डॉग बर्गम और उनकी पत्नी कैथरीन बर्गम ओवल ऑफिस में मौजूद थे।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रंप कैसे कैथरीन बर्गम के प्रति अपने चुटीले और फ्लर्टिंग अंदाज में हैं। इस दौरान ट्रंप ने पत्रकारों के सामने बोलने के लिए कैथरीन को बुलाया। कैथरीन करीब पांच मिनट तक पत्रकारों के सामने रहीं, जबकि ट्रंप उन्हें देखते हुए मुस्कुराते रहे और हाथ मिलाते रहे। भाषण खत्म होने के बाद ट्रंप ने बोलना शुरू किया।

उन्होंने कहा कि उन्होंने एक बार कैथरीन का वीडियो देखा था जिसमें वे घोड़े की सवारी कर रही थीं। उन्होंने तुरंत पूछा, “ये कौन है?” और फिर उन्हें कैथरीन के बारे में जानकारी मिली। ट्रंप ने कैथरीन को देखते हुए कहा, “आप बहुत खूबसूरत हैं।”इसके बाद उन्होंने हंसते हुए जोड़ा कि उनकी खूबसूरती देखकर ही उन्होंने डॉग बर्गम को व्हाइट हाउस में रखा। ट्रंप ने कहा, “ऐसे लोगों को नौकरी देना सम्मान की बात है।”

डॉग बर्गम कौन हैं?

69 साल के डॉग बर्गम अमेरिका के इंटीरियर सेक्रेटरी हैं, जिनके जिम्मे देश की आंतरिक सुरक्षा है। इस पद से पहले बर्गम नॉर्थ डकोटा के गवर्नर रह चुके हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी से पूरी की।

अमेरिका में बर्गम की पहचान एक सफल बिजनेसमैन के रूप में भी है। ट्रंप और बर्गम की दोस्ती 1980 से है, और ट्रंप की वजह से ही बर्गम सियासत में आए।

पहले भी हो चुका है फ्लर्ट का मामला

इससे पहले ट्रंप अपने प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिना लीविएट के साथ भी फ्लर्ट कर चुके हैं। एयरफोर्स विमान से वाशिंगटन लौटते समय ट्रंप ने कहा था, “जब मैं आपसे बात कर रहा हूं, तो विमान हिल-डुल रहा है। मुझे कुछ पकड़ने की जरूरत है, लेकिन मैं कैरोलिना को नहीं पकड़ने जा रहा हूं।” इस दौरान कैरोलिना ट्रंप के पीछे खड़ी थीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

news desk

Recent Posts

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…

3 hours ago

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…

3 hours ago

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…

4 hours ago

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…

5 hours ago

ईरान तनाव से बढ़ी तेल की टेंशन! मन की बात में पीएम मोदी बोले— दुनिया भर में ईंधन सप्लाई पर असर, भारत सतर्क

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…

6 hours ago

पवन सिंह का नया गाना ‘Touch Buddy’…अगर आपने इतना HOT गाना नहीं देखा तो फिर क्या देखा?

पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं।…

7 hours ago