राज्य

दर्दनाक हादसा: ट्रेन में आग की अफवाह से मची भगदड़, पटरी पर उतरे यात्रियों को दूसरी ट्रेन ने कुचला; 4 की मौत

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से बेहद दर्दनाक रेल हादसे की खबर सामने आई है। यहां ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद घबराए यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। इसी दौरान दूसरी पटरी पर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रेलवे और प्रशासन की टीम ने पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मामले की जांच जारी है।

आग की अफवाह के बाद यात्रियों में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 19665 खजुराहो–उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पर चल रही थी। इसी दौरान ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई। अफवाह सुनते ही कई यात्री बिना स्थिति की पुष्टि किए ट्रेन से नीचे उतरने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग पटरियों की ओर पहुंच गए।

दूसरी लाइन पर पहुंचते ही सामने आ गई दूसरी ट्रेन

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, नीचे उतरे कुछ यात्री पास की रेल लाइन पर चले गए। इसी बीच दूसरी दिशा से गाड़ी संख्या 20424 फिरोजपुर–सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस वहां पहुंच गई। अचानक ट्रेन सामने आने से यात्रियों को संभलने या सुरक्षित स्थान पर हटने का समय नहीं मिला और कई लोग उसकी चपेट में आ गए।

चेन पुलिंग के बाद रुकी थी ट्रेन

बताया जा रहा है कि हादसा रविवार शाम करीब 4 बजकर 15 मिनट के आसपास उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के हेतमपुर–धौलपुर रेलखंड के बीच हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जनरल कोच में किसी यात्री ने अलार्म चेन पुलिंग की थी, जिसके कारण ट्रेन बीच सेक्शन में रुक गई। ट्रेन रुकने के बाद कुछ यात्री नीचे उतरकर दूसरी पटरी की ओर चले गए और उसी दौरान यह हादसा हो गया।

रेलवे ने घटना पर क्या कहा

रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया कि धौलपुर के पास यात्रियों द्वारा चेन खींचे जाने के बाद ट्रेन रुकी थी। इसके बाद कुछ यात्री नीचे उतर गए और पटरी पार करने लगे। इसी दौरान दूसरी लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हुई। रेलवे का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला चेन पुलिंग और गलत तरीके से पटरी पार करने से जुड़ा नजर आ रहा है।

चार लोगों की गई जान, पहचान भी हुई

इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान आफरीन (35), अशद (4), शकुंतला (60) और वीरमा देवी (58) के रूप में हुई है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

vineet verma

Recent Posts

खुशखबरी के बाद पहली बार लाइमलाइट में आए दीपिका-रणवीर, बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर!

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व और जीवन के सबसे खूबसूरत पड़ाव पर, बॉलीवुड के पावर…

3 hours ago

Pakistan Blast: कोहाट में नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 15 की मौत; 25 घायल अस्पताल पहुंचे

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार की नमाज के दौरान बड़ा धमाका…

5 hours ago

ग्रीन पार्क में यूपीसीए अंपायर्स परीक्षा का अंतिम चरण संपन्न: पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने परखा कौशल, जल्द जारी होंगे परिणाम

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित अंपायर्स…

5 hours ago

TMC Name Symbol Row: TMC की पहचान पर अंतरिम रोक, ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी तो ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा

तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रही लड़ाई में चुनाव आयोग…

6 hours ago