Trending News

Tiger Shroff Firing Case: हथियार सप्लाई करने वाले मॉड्यूल का खुलासा, दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में अब अंडरवर्ल्ड और हथियारों की सप्लाई करने वाले खतरनाक नेटवर्क की परतें उखड़ने लगी हैं। इस सनसनीखेज वारदात के पीछे हथियारों का प्रबंध करने वाले एक बड़े मॉड्यूल का खुलासा करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चार आरोपियों को दबोच लिया है, जिससे इस हाई-प्रोफाइल मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है।

हथियारों की सप्लाई और आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, इस पूरे षड्यंत्र में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बदमाशों का जाल जुड़ा हुआ था। हरियाणा के सोनीपत निवासी कुनाल और सुमित को सोनीपत से ही पकड़ा गया, जबकि उत्तर प्रदेश की रहने वाली राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि कुणाल हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था और हरसाना गांव के अपने एक दोस्त के जरिए अनिल पंडित के संपर्क में आया था।

इसके बाद कुणाल की अनिल पंडित से एक एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए बातचीत होने लगी। पुलिस के मुताबिक, अनिल पंडित के निर्देश पर कुणाल अमृतसर से एक पिस्तौल और 20 कारतूस लेकर आया था, जिसमें सुमित भी उसके साथ था।

दिल्ली से मुंबई तक ऐसे बिछा हथियारों का जाल

साजिश के तहत 15 अक्टूबर को कुणाल, राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचा, जहां पिस्तौल राधा के बैग में रखी गई थी। सफर के दौरान कुणाल एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए लगातार संपर्क में रहा। 17 अक्टूबर को दोनों महिलाएं मुंबई के दादर पहुंचीं और एक होटल में ठहरीं, जिसके बाद एक नाबालिग लड़के ने वहां पहुंचकर बैग ले लिया। इसके ठीक अगले दिन यानी 18 अक्टूबर को शाम करीब सात बजे टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया।

ट्रांजिट रिमांड और आगे की कानूनी कार्रवाई

वारदात को अंजाम देने के बाद कथित तौर पर अनिल पंडित ने कुणाल को मुंबई में फंसे शूटरों के भागने की व्यवस्था करने को कहा था। घटना के ही दिन राधा और बबीता दादर से हरिद्वार एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। इसके बाद 20 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

तत्पश्चात, मुंबई पुलिस की सीआईडी टीम ने अदालत में आरोपियों से हिरासत में पूछताछ और औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति मांगी। अदालत ने अनुमति प्रदान करते हुए सभी आरोपियों के लिए तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली है। मामले में आगे की गहन जांच जारी है और पुलिस आरोपियों की भूमिका तथा पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

Shivani Kalani

Recent Posts

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को मिली हरी झंडी: 2026 के अंत में सिनेमाघरों में धमाकेदार वापसी की तैयारी, दो रिलीज डेट्स पर चर्चा तेज

लंबे इंतजार की घड़ियां, बदलावों की अनगिनत परतें और विवादों के साए में फंसी वो…

5 minutes ago

बंगाल में दोहरी हत्या से हड़कंप, पत्नी का सिर मंदिर में रखने का आरोप, पिता को भी मार डाला

बांकुड़ा। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले से दोहरी हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया…

18 minutes ago

भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोके रखने का AAP का दावा, ₹50 हजार जुर्माने पर केंद्र से टकराव

भगवंत मान के पेरिस दौरे पर नया विवाद, दिल्ली एयरपोर्ट पर रोकने और जुर्माने का…

35 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स 2026: प्रवीण कुमार ने हाई जंप में तोड़ा रिकॉर्ड, भारत को दिलाया 11वां गोल्ड

आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 के चौथे दिन 21 अक्टूबर को…

36 minutes ago

देवरिया में डबल मर्डर से सनसनी, बाइक सवार दो युवकों की चाकू मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दो युवकों की हत्या से इलाके में हड़कंप मच…

45 minutes ago

Stock Market Today: शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी, सेंसेक्स 656 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार

शेयर बाजार में तेजी से बदला माहौल, सेंसेक्स और निफ्टी ने की दमदार शुरुआत नई…

47 minutes ago