हिमाचल प्रदेश-पंजाब: भारत में ट्रेन से सफर करने के लिए आम तौर पर टिकट लेना पड़ता है, लेकिन देश में एक ऐसी ऐतिहासिक ट्रेन भी चलती है जिसमें पिछले 75 साल से यात्रियों से कोई किराया नहीं लिया जाता। खास बात यह है कि इस ट्रेन में टिकट जांचने के लिए टीटीई भी नहीं होता। पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा के बीच चलने वाली भाखड़ा-नांगल ट्रेन आज भी स्थानीय लोगों के लिए मुफ्त परिवहन का अहम साधन बनी हुई है।
भाखड़ा-नांगल ट्रेन करीब 13 किलोमीटर का सफर तय करती है। इस दौरान यात्रियों को पहाड़ों के बीच से गुजरने का मौका मिलता है। ट्रेन में सफर करने वाले लोगों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता और टिकट जांच के लिए टीटीई की व्यवस्था भी नहीं है। रोजाना करीब 800 से ज्यादा लोग इस ट्रेन से सफर करते हैं।
यह ट्रेन भाखड़ा और नांगल के बीच चलती है और इसका रास्ता पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश से होकर गुजरता है। इस सेवा का संचालन भारतीय रेलवे नहीं करता, बल्कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड यानी बीबीएमबी करता है। दोनों राज्यों के स्थानीय लोग इस ट्रेन का इस्तेमाल रोजमर्रा की आवाजाही के लिए करते हैं।
इस ट्रेन के पीछे एक दिलचस्प इतिहास भी जुड़ा है। साल 1948 में भाखड़ा-नांगल बांध के निर्माण के दौरान इस रेल लाइन को तैयार किया गया था। उस समय बांध निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, लोहा, पत्थर, बड़ी मशीनें और कामगारों को लाने-ले जाने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल किया जाता था।
बांध का निर्माण पूरा होने के बाद इस रेल सेवा को बंद करने के बजाय बीबीएमबी ने स्थानीय लोगों की आवाजाही के लिए इसे जारी रखा। धीरे-धीरे यह ट्रेन इलाके के लोगों के लिए परिवहन का महत्वपूर्ण साधन बन गई।
भाखड़ा-नांगल ट्रेन में प्रतिदिन करीब 800 से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। ट्रेन में न तो टिकट की व्यवस्था है और न ही किराया वसूला जाता है। सुबह नांगल से ट्रेन 7 बजकर 05 मिनट पर रवाना होती है और 8 बजकर 20 मिनट पर भाखड़ा पहुंचती है। वापसी में यह दोपहर 3 बजकर 05 मिनट पर नांगल से चलती है और शाम 4 बजकर 20 मिनट पर भाखड़ा पहुंचती है।
करीब 13 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस ऐतिहासिक ट्रेन में डीजल इंजन का इस्तेमाल होता है। इसके कोच लकड़ी के बने हुए हैं। गांवों के लोगों और स्कूली बच्चों समेत कई स्थानीय यात्री रोजाना इस ट्रेन से आवाजाही करते हैं। लंबे समय से मुफ्त चल रही यह ट्रेन आज भी अपने पुराने स्वरूप और अनोखी सेवा के कारण लोगों के बीच खास आकर्षण बनी हुई है।
7 सितंबर को सऊदी अरब पर हूतियों के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में एक…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026)…
नई दिल्ली। भारतीय बैंकिंग क्षेत्र अगले 18 महीनों में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन का गवाह…
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में दुनिया के बड़े नेताओं का जमावड़ा शुरू…
जयपुर। पंजाब कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने शुक्रवार…
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग की स्पेशल…