Trending News

iPad Pro से भी पतला है यह Honor MagicPad 3 Pro 12.3 टैबलेट, Snapdragon 8 Gen 5 और 165Hz डिस्प्ले से मचाएगा तहलका

टेक टाइटन ब्रांड Honor ने अपने फ्लैगशिप टैबलेट पोर्टफोलियो को अपग्रेड करते हुए Honor MagicPad 3 Pro 12.3 को लॉन्च कर दिया है। ये टैबलेट न केवल अपनी पावरफुल परफॉरमेंस के लिए चर्चा में है, बल्कि इसने अपनी अल्ट्रा-स्लिम डिज़ाइन से Apple के iPad Pro को भी पीछे छोड़ दिया है।

डिजाइन और डिस्प्ले


Honor MagicPad 3 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसका 4.8mm का पेपर-थिन प्रोफाइल है। कंपनी का दावा है कि यह प्रीमियम सेगमेंट में अब तक का सबसे पतला टैबलेट है। डिवाइस में 12.3-इंच का 3K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। आंखों की सिक्यूरिटी के लिए इसमें 5280Hz PWM डिमिंग टेक्नोलॉजी का यूज़ किया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों की थकान को कम करती है।

दुनिया का पहला Snapdragon 8 Gen 5 टैबलेट


प्रोसेसिंग पावर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट लगा है। यह टैबलेट Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर काम करता है, जो यूज़र्स को पीसी-ग्रेड प्रोडक्टिविटी टूल्स और एआई फीचर्स का अनुभव देता है। बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 16GB तक की RAM और 512GB की इंटरनल स्टोरेज का आप्शन मिलता है।

बैटरी और कैमरा


लंबे बैकअप के लिए Honor ने इसमें 10,100mAh की मेगा बैटरी दी है, जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, इसमें 27W की रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी है, जिससे आप अपने अन्य गैजेट्स को चार्ज कर सकते हैं। फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर और 9-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

प्राइज और अवैलाबिलिटी


चीन में लॉन्च हुए इस टैबलेट की शुरुआती कीमत 4,499 युआन लगभग 66,100 रुपए रखी गई है। इसके टॉप-एंड वेरिएंट (16GB+512GB) की कीमत 5,999 युआन लगभग 82,800 रुपए तक जाती है। यह डिवाइस मूनलाइट व्हाइट और स्टार्री स्काई ग्रे जैसे प्रीमियम रंगों में अवेलेबल होगा। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट जारी नहीं किया है।

news desk

Recent Posts

सुलतानपुर में 26 वोटरों के नाम काटने के लिए जमा हुए फॉर्म-7, BLO पर FIR; चुनाव आयोग ने की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सुलतानपुर से जुड़ा…

42 minutes ago

नेतन्याहू की सत्ता का फैसला आज, 61 सीटों के लिए क्यों अहम है चुनाव?

इजरायल में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को आम चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।…

58 minutes ago

AI की जंग में अमेरिका को चीन से कितनी बड़ी चुनौती? एक के पास दुनिया के सबसे ताकतवर मॉडल, दूसरा बना रहा पूरी टेक्नोलॉजी मशीन!

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया में अमेरिका और चीन के बीच मुकाबला…

8 hours ago

बुलेट उठाइए और निकल पड़िए हिमाचल की इन वादियों में! घुमावदार सड़कें, घने जंगल और झरने… गुशैणी में क्या-क्या है खास?

नई दिल्ली: शहरों की भागदौड़, ट्रैफिक और शोर-शराबे से दूर कुछ समय प्रकृति के बीच…

9 hours ago

रश्मिका को ‘तमिल एक्ट्रेस’ कहकर घिरे जावेद अख्तर, फिर खुद मानी गलती! ट्रोलिंग पर एक्ट्रेस के समर्थन में क्या बोले थे शायर साहब?

मुंबई: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के हिंदी उच्चारण को लेकर सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग…

9 hours ago