अटलांटिक महासागर के ऊपर उड़ान भर रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब केबिन में अचानक एक अजीब गंध फैल गई। हवा में ही क्रू मेंबर्स की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद बोइंग ड्रीमलाइनर को तुरंत आयरलैंड के डबलिन एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा।
रोम से फिलाडेल्फिया जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट AA-719 अपने रूट पर लगभग तीन घंटे का सफर पूरा कर चुकी थी। तभी अचानक प्लेन के अंदर एक रहस्यमयी स्मेल आने लगी। इस स्मेल का असर इतना तेज था कि ऑन-बोर्ड मौजूद 9 में से 6 फ्लाइट अटेंडेंट्स को सिर चकराने और डिजीनेस की शिकायत होने लगी। हवा में स्थिति बिगड़ते देख पायलटों ने बिना रिस्क लिए तुरंत नज़दीकी ‘डबलिन एयरपोर्ट’ पर इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया।
डबलिन में प्लेन के टचडाउन करते ही मेडिकल टीमों ने मोर्चा संभाला। पैरामेडिक्स ने प्रभावित 6 क्रू मेंबर्स और एक पैसेंजर का ऑन-द-स्पॉट हेल्थ चेकअप किया। राहत की बात यह रही कि प्राथमिक इलाज के बाद सभी की हालत स्थिर पाई गई और किसी को भी अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत नहीं आई। उड़ान के दौरान प्लेन में कुल 281 पैसेंजर्स और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे।
अमेरिकन एयरलाइंस ने इस पूरे वाकये पर सफाई देते हुए कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्लेन को प्रीकॉशनरी तौर पर डायवर्ट किया गया था। फ्लाइट को आगे के सफर के लिए कैंसिल कर दिया गया है और सभी पैसेंजर्स को होटल में स्टे कराकर दूसरी उड़ानों से भेजने की व्यवस्था की गई। फिलहाल एयरलाइन की टेक्निकल टीम विमान की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि आखिर इस ‘मिस्ट्री स्मेल’ का सोर्स क्या था।
वेलिंग्टन। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत तो दर्ज कर…
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के 140 से अधिक वर्षों के छात्रसंघ इतिहास में एक नया…
पवन पांडे ने किया तारीख का ऐलान राम मंदिर को लेकर बीजेपी के निशाने पर…
64 टेस्ट, 229 विकेट और कई यादगार जीत... 13 साल के सफर का हुआ अंत,…
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कर्नाटक में…
गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन…