Entertainment

‘वड़ा पाव गर्ल’ के घर में लगी ‘बेवफाई’ की आग! चंद्रिका दीक्षित ने सरेआम खोला पति की चैट का कच्चा चिट्ठा

दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचकर मशहूर हुई और ‘बिग बॉस OTT 3’ में अपनी तीखी जुबान से सुर्खियां बटोरने वाली चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वजह कोई फूड स्टाल या लड़ाई नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ में आया एक बड़ा तूफान है।

चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा पर धोखाधड़ी और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के गंभीर आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है।

स्क्रीनशॉट से हुआ ‘धोखे’ का खुलासा
चंद्रिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई ऐसे चैट्स और फोटोज शेयर किए हैं, जो सीधे तौर पर उनके पति युगम पर सवाल उठा रहे हैं। चंद्रिका का दावा है कि उनके पति का किसी दूसरी महिला के साथ चक्कर चल रहा है और उनके पास इसके पुख्ता सबूत हैं। इन पोस्ट्स में चंद्रिका का दर्द और गुस्सा साफ झलक रहा है। उन्होंने लिखा कि जिस इंसान पर उन्होंने सबसे ज्यादा भरोसा किया, उसी ने उनकी पीठ में छुरा घोंपा है।

बिग बॉस के घर से ‘धोखे’ के घर तक
याद दिला दें कि ‘बिग बॉस OTT 3’ के घर के अंदर चंद्रिका अक्सर अपने पति और बच्चे का जिक्र करते हुए इमोशनल हो जाती थीं। उस वक्त दर्शकों को लगा था कि उनका परिवार काफी खुशहाल है। लेकिन अब इन आरोपों ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।

पब्लिसिटी स्टंट या हकीकत?
इंटरनेट की पब्लिक इस खबर के बाद दो गुटों में बंट गई है:
कई लोग चंद्रिका की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने खुलकर धोखे के खिलाफ आवाज उठाई तो कुछ यूजर्स इसे ‘अटेंशन पाने का तरीका’ और ‘ड्रामा’ बता रहे हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि वड़ा पाव गर्ल हमेशा विवादों में रहना पसंद करती हैं।

news desk

Recent Posts

चोटिल कलाई के साथ मैदान पर उतरे पंत, उसी गेंदबाज पर जड़ा ऐसा छक्का कि मंगानी पड़ी नई गेंद

कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी जुझारू बल्लेबाजी से हर…

5 minutes ago

150 पाकिस्तानी दुल्हनें भारत पहुंचीं, वीजा-बॉर्डर बंद होने के बाद भी कैसे हुई एंट्री?

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव का असर उन परिवारों…

30 minutes ago

अमेरिका में पढ़ाई या नौकरी का देख रहे हैं सपना? तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए

अगर आप अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं, नौकरी कर रहे हैं या आने वाले…

33 minutes ago

ईरान की अमेरिका को खुली धमकी, ‘मुंह तोड़ जवाब देंगे’; साथ देने वाले देशों को भी युद्ध की चेतावनी

तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच तेहरान की ओर से बेहद…

33 minutes ago

कर्नाटक में भिखारी महिला की मौत के बाद खुला ‘राज’, 30 से ज्यादा बोरियों में मिले नोट, लाखों की नकदी देख लोग हैरान

कर्नाटक के मांड्या जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को…

43 minutes ago