Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: अखिलेश यादव का CM योगी पर वार, बोले-SIR से हटे 4 करोड़ में 90% BJP समर्थक
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > अखिलेश यादव का CM योगी पर वार, बोले-SIR से हटे 4 करोड़ में 90% BJP समर्थक
Trending Newsसियासी

अखिलेश यादव का CM योगी पर वार, बोले-SIR से हटे 4 करोड़ में 90% BJP समर्थक

news desk
Last updated: December 15, 2025 10:33 am
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक घमासान लगातार जारी है। इस मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाज़ी देखने को मिल रही है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार SIR प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं और इसमें कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठा रहे हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान ने सियासत को और गरमा दिया है। सीएम योगी ने दावा किया था कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान करीब चार करोड़ मतदाताओं की संख्या कम हुई है। अब इसी बयान को लेकर अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर जोरदार पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि जब मुख्यमंत्री स्वयं यह कह रहे हैं कि SIR के दौरान चार करोड़ मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए, तो उनमें से 85 से 90 प्रतिशत मतदाता बीजेपी के ही वोटर बताए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस बात का पहला मतलब तो ये हुआ कि पीडीए प्रहरी के चौकन्ने रहने से एसआईआर में भाजपाइयों का मनमाफ़िक़ जुगाड़ नहीं हो पाया। दूसरा ये हुआ कि वोटर लिस्ट में साक्ष्यों के अभाव में हटाए गये 85-90% वोटर बीजेपी के निकले मतलब सारी गड़बड़ी बीजेपी के वोटर कर रहे थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी के अनुसार अगर 4 करोड़ मतदाता में, यदि कम भी मानें तो 85% मतलब 3 करोड़ 40 लाख (3,40,00,000) मतदाता कम हो गए जो बीजेपी के मतदाता थे। वहीं गणितीय निष्कर्ष के रूप में ये निकला कि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में 403 सीटों पर बीजेपी के कुल 3 करोड़ 40 लाख मतदाता कम हो गए।

सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव ने क्या लिखा

उप्र के मुख्यमंत्री जी स्वयं कह रहे हैं कि जो 4 करोड़ मतदाता SIR के दौरान वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किये गये हैं, उनमें से 85-90% भाजपा के वोटर हैं।

इस बात का : पहला मतलब तो ये हुआ कि ‘पीडीए प्रहरी’ के चौकन्ने रहने से SIR में भाजपाइयों का मनमाफ़िक़ जुगाड़ नहीं हो पाया।

दूसरा मतलब ये हुआ कि वोटर लिस्ट में साक्ष्यों के अभाव में हटाए गये 85-90% वोटर भाजपा के निकले मतलब सारी गड़बड़ी भाजपा के वोटर कर रहे थे।

तीसरा मतलब ये हुआ कि मुख्यमंत्री जी के अनुसार अगर 4 करोड़ मतदाता में, यदि कम भी मानें तो 85% मतलब 3 करोड़ 40 लाख (3,40,00,000) मतदाता कम हो गये जो भाजपा के मतदाता थे।

चौथा मतलब गणितीय निष्कर्ष के रूप में ये निकला कि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में 403 सीटों पर भाजपा के कुल 3 करोड़ 40 लाख मतदाता कम हो गये।

पाँचवाँ मतलब ये हुआ कि 3,40,00,000 मतों को 403 सीटों से भाग दिया जाए तो प्रत्येक सीट पर भाजपा को लगभग 84,000 वोटों का नुक़सान हो गया है, जो दरअसल जायज़ वोटर नहीं थे।

छठा मतलब, इस गणित से ये निकला कि भाजपा आगामी चुनाव में रेस से ही बाहर हो जाएगी और भाजपा की हार का ये गणित और ‘पीडीए की जीत का अंकगणित’, आकांक्षा और ‘अपनी पीडीए सरकार’ बनाने के लिए पीडीए की एकजुटता देखकर भाजपा व उनके प्रत्यक्ष सहयोगी और साथ ही पिछले दरवाज़े से साथ निभानेवाले अन्य दलों से टिकट माँगनेवाले प्रत्याशी या उम्मीदवार ही नहीं होंगे ।

इससे एक बात और साफ़ हो गयी है कि चुनाव आयोग द्वारा सत्ताधारी दल के नुक़सान को देखकर ही 2 हफ़्ते का समय बढ़ाया गया है, लेकिन पीडीए प्रहरी SIR में अब दोगुनी सजगता से काम करेंगे और किसी भी गड़बड़ी को नहीं होने देंगे और चुनाव आयोग के अधिकारियों से हर एक पीडीए प्रहरी कहेगा : तू जहाँ-जहाँ चलेगा मेरा साया साथ होगा!

कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीसरी बार सत्ता में वापसी के लक्ष्य के साथ 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार अपनी रणनीतियों को धार दे रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए समीकरण के सहारे सत्ता में लौटने का दावा कर रहे हैं। इसे लेकर सपा जमीनी स्तर पर सक्रिय है और पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 2027 विधानसभा चुनाव, Akhilesh Yadav Statement, BJP vs SP, CM योगी आदित्यनाथ, SIR News, SIR विवाद, Special Intensive Revision, UP Politics, Yogi Adityanath News, अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश राजनीति, मतदाता सूची, यूपी चुनाव, वोटर लिस्ट विवाद
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article दिल्ली की हवा जहरीली, AQI 500 के पार, देश की राजधानी गैस चैंबर में तब्दील!
Next Article चुनावी झटके के बाद नए विकल्प की तलाश में PK, प्रियंका गांधी से दो घंटे की सीक्रेट बैठक

फीचर

View More
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

By Gopal Singh 5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

शहद, चीज और अंडे से बनी खास डिश
Trending Newsअन्य

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते हैं। कोई इसे उबालकर खाता…

3 Min Read
नई फिल्म के ऐलान के साथ फिर चर्चा में सलमान खान
EntertainmentTrending News

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। जहां एक तरफ उनकी अपकमिंग…

2 Min Read
बंद फ्लैट में प्रेमिका की हत्या, बाद में आरोपी खुद पहुंचा थाने
Trending Newsराज्य

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?