Trending News

250 मिलियन व्यूज़ वाली सुपरहिट सीरीज़ ‘The Summer I Turned Pretty’ पर अब बनेगी फिल्म, स्टार कास्ट भी लौटेंगी

प्राइम वीडियो ने बुधवार को अपने फैंस के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है. उनकी सबसे हिट वेब सीरीज़ ‘The Summer I Turned Pretty’ अब फिल्म के रूप में दर्शकों के सामने आने वाली है. इस फीचर फिल्म की खासियत यह होगी कि इसके लेखन और निर्देशन की कमान खुद जेननी हान संभालेंगी, जिनकी लिखी किताबों की त्रयी से यह सुपरहिट सीरीज़ बनी थी.

कहानी में नया मोड़, फिल्म से बढ़ेगा रोमांच

सीरीज का एक दृश्य

हाल ही में इस सीरीज़ का तीसरा और आखिरी सीज़न अमेरिका और यूके में रिलीज़ हुआ था, जहां बेल्ली (इसाबेल) को अपने दिल और रिश्तों के बीच जूझते हुए दिखाया गया. वह अपने एक्स मंगेतर जेरमिया और उसके भाई कॉनराड के बीच फंसी नजर आईं. अब फिल्म में बेल्ली की जिंदगी का नया अध्याय देखने को मिलेगा, हालांकि कहानी को लेकर अभी ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है. जेननी हान ने बस इतना कहा कि “बेल्ली की जिंदगी का असली मोड़ फिल्म ही सही ढंग से दिखा सकती है.”

स्टार कास्ट और मेकर्स की वापसी

फिर लौटेंगे स्टारकास्ट

फिल्म में वही स्टार कास्ट लौटने वाली है, जिसने दर्शकों का दिल जीता था. लोला टंग (बेल्ली), क्रिस्टोफर ब्राइन (कॉनराड) और गेविन कासालेग्नो (जेरमिया) एक बार फिर अपने किरदारों में नजर आएंगे. वहीं जेननी हान और सारा कुस्सेरका बतौर निर्माता इस प्रोजेक्ट को आगे ले जाएंगी.

ग्लोबल क्रेज़ और भारत में पॉपुलैरिटी

‘The Summer I Turned Pretty’ ने अब तक दुनियाभर में 250 मिलियन से ज्यादा दर्शक जुटाए हैं. बेल्ली, कॉनराड और जेरमिया के बीच का लव ट्राएंगल इतना पॉपुलर हुआ कि सोशल मीडिया पर ‘टीम कॉनराड’ और ‘टीम जेरमिया’ के नाम से फैंस के बीच वर्चुअल वॉर तक छिड़ गई. इस शो की लोकप्रियता भारत में भी देखने को मिली. खुद फिल्ममेकर करण जौहर ने इसकी तुलना अपनी सुपरहिट फिल्म ‘Student of the Year’ से करते हुए मजाक में कहा – हम पहले थे, बेल्ली के बाद नहीं!”

फैंस के लिए अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बेल्ली की जिंदगी का कौन सा नया राज़ खोलती है और कॉनराड-जेरमिया के बीच उसकी कहानी आखिर किस अंजाम तक पहुंचती है.

news desk

Recent Posts

Jharkhand Students Protest: 24 दिन के आंदोलन के बाद सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL समेत TDPL की परीक्षाएं रद्द

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच…

6 hours ago

राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति मामले में अंतरिम राहत, CBI-ED की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

नई दिल्ली: आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में लोकसभा में विपक्ष…

7 hours ago

‘हीरोज’ फेम हॉलीवुड अभिनेत्री हेडन पैनेटीयर का 36 साल की उम्र में निधन, जन्मदिन से ठीक 5 दिन पहले पसरा सन्नाटा

लॉस एंजिल्स। हॉलीवुड की मशहूर टीवी सीरीज 'हीरोज' (Heroes) और 'नेविले' (Nashville) में अपनी बहुचर्चित…

12 hours ago

BJP IT सेल में बड़ा फेरबदल: अमित मालवीय की छुट्टी, छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के बने नए चीफ; 4 राज्यों से नए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी…

12 hours ago

BJP New Team: 7 महीने बाद नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम, वसुंधरा राजे बनीं उपाध्यक्ष; पीयूष गोयल को बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने करीब सात महीने बाद अपनी नई टीम का ऐलान कर…

13 hours ago

Ram Mandir Donation Case: सुप्रीम कोर्ट ने SIT रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया इनकार, याचिकाकर्ताओं से मांगे जांच के सुझाव

राम मंदिर ट्रस्ट के चढ़ावे और वित्तीय मामलों से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले में…

14 hours ago