Trending News

‘The Raja Saab’ का ट्रेलर रिलीज़ — प्रभास की हॉरर-कॉमेडी ने फैंस को दी ‘फुल मील’ ट्रीट!

साउथ के रेबेल स्टार प्रभास एक बार फिर चर्चा में हैं, और इस बार वजह है उनकी अगली फिल्म ‘The Raja Saab’ का ट्रेलर, जो आज रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है.
हॉरर, कॉमेडी और एक्शन का तगड़ा मिक्स दिखाने वाली इस फिल्म के ट्रेलर को ‘फुल मील एंटरटेनमेंट’ कहा जा रहा है,यानी दर्शकों को हर जायके का स्वाद मिलने वाला है.फिल्म की झलकियों में प्रभास का नया अवतार, डरावनी हवेली, हल्के-फुल्के हास्य और कुछ एक्शन सीन्स ने सभी का ध्यान खींचा है.

कहानी में है भूत, हंसी और रहस्य
ट्रेलर के मुताबिक, प्रभास एक ऐसे युवक की भूमिका निभा रहे हैं जिसे अपने पूर्वजों की विरासत यानी एक भव्य लेकिन डरावनी हवेली का वारिस बताया गया है.इस हवेली में न केवल भूत-प्रेत हैं, बल्कि कुछ ऐसे रहस्य भी छुपे हैं जो उसकी ज़िंदगी बदल सकते हैं.
कहानी में हल्की-फुल्की कॉमेडी भी है.जिससे फिल्म सिर्फ डराने वाली नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए एंटरटेनिंग लगती है.

फिल्म स्टारकास्ट में सामिल है :फिल्म में प्रभास के साथ नजर आएंगी:
मालविका मोहनन,निधि अग्रवाल,ऋद्धि कुमार.इसके अलावा, संजय दत्त, बोमन ईरानी, ब्रह्मानंदम और योगी बाबू जैसे अनुभवी कलाकार भी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं.ऐसे में कॉमेडी और मनोरंजन का डोज़ और बढ़ गया है.

टेक्निकल टीम की कलाकारी है दमदार:निर्देशक: मारुति जो पारिवारिक कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.कैमरा: कार्तिक पलानी जिनका विज़ुअल ट्रीटमेंट ट्रेलर में साफ दिखता है.एडिटिंग: कोटागिरी वेंकटेश्वर राव जिन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को एडिट किया है.संगीत: थमन एस (Thaman S) जो बैकग्राउंड म्यूज़िक और गानों में जान डालने के लिए मशहूर हैं.

कब रिलीज़ होगी फिल्म?

पहले यह फिल्म दिसंबर 2025 में आने की चर्चा थी, लेकिन अब आधिकारिक जानकारी के मुताबिक ‘The Raja Saab’ को 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा.यह फिल्म तेलुगु में बनी है लेकिन इसे हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी डब करके रिलीज़ किया जाएगा.यानी प्रभास के फैंस पूरे देश में इसे बड़े परदे पर देख पाएंगे.

फैंस की शुरुआती प्रतिक्रिया

हैदराबाद के एक मल्टीप्लेक्स में ट्रेलर की खास स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां कुछ लोगों ने प्रभास के साथ मिलकर इसे देखा. प्रसाद्स मल्टीप्लेक्स के टेक्निकल हेड ने कहा:“ट्रेलर एकदम परफेक्ट है.हॉरर, कॉमेडी, एक्शन सबकुछ है.इसे देखकर लग रहा है जैसे हमें फुल मील मिला हो!”
वहीं सोशल मीडिया पर #TheRajaSaabTrailer ट्रेंड कर रहा है और फैंस फिल्म के संवादों और प्रभास के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
‘The Raja Saab’ का ट्रेलर साफ तौर पर बताता है कि यह फिल्म न केवल प्रभास के करियर का नया मोड़ हो सकती है, बल्कि दर्शकों के लिए एक ताज़ा अनुभव भी होगी.
डर और हंसी के इस मेल में जब प्रभास अपना जलवा दिखाएंगे, तो बॉक्स ऑफिस पर हलचल तय है.

news desk

Recent Posts

“वो जहां भी रहे, खुश रहे…” गोविंदा के अफेयर के रूमर्स पर पत्नी सुनीता का चौंकाने वाला बयान, कश्मीरा शाह उतरीं सुनीता के सपोर्ट में!

सिनेमा गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक इन दिनों बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पर्सनल लाइफ…

3 hours ago

लैपटॉप बाजार में आ गया बड़ा भूचाल! Google ने लॉन्च किया ऐसा सुपर-डिवाइस जो उड़ा देगा आपके होश!

लैपटॉप की दुनिया में तकनीक का एक ऐसा नया और खौफनाक दौर शुरू हो चुका…

3 hours ago

CWC बैठक में SIR पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, खड़गे ने रखीं 5 मांगें, राहुल-प्रियंका ने भी सरकार और चुनाव आयोग पर साधा निशाना

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस ने अपना…

4 hours ago

मुज्तबा खामेनेई की गैरमौजूदगी में कौन ले रहा ईरान के बड़े फैसले? 6 लोगों की टीम पर दुनिया की नजर

नई दिल्ली। ईरान में सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की सार्वजनिक मौजूदगी न होने के बीच…

4 hours ago

क्या दुनिया में सचमुच ऐसी जगहें हैं जहाँ तलाक लेना असंभव है? जानिए फिलीपींस और वैटिकन सिटी का सच

जब भी दुनिया भर के कानूनों और पारिवारिक व्यवस्थाओं की बात होती है, तो एक…

4 hours ago

जौनपुर के पिलकिछा में रोजगार मेला, 400 से अधिक युवाओं को मिले रोजगार के अवसर, MRF समेत कई कंपनियां पहुंचीं

पिलकिछा के सिटी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित रोजगार मेले में MRF, Hindalco, Ashok Leyland, Subros…

6 hours ago