AI की दुनिया में मची हलचल के बीच, OpenAI ने अपने फ़्लैगशिप मॉडल GPT-5.2 को धमाकेदार तरीके से लॉन्च कर दिया है। ये लॉन्च गूगल के Gemini 3 की शानदार एंट्री के बाद आया है, जिसके चलते OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने कथित तौर पर कंपनी में ‘कोड रेड’ एक्टिवेट कर दिया था।
अब, ये क्लियर है कि GPT-5.2 सिर्फ़ एक अपग्रेड नहीं, बल्कि प्रोफेशनल नॉलेज वर्क के बाज़ार में OpenAI की दमदार वापसी है। GPT-5.2 अब कैज़ुअल गपशप से आगे निकलकर, एक ‘रिलाएबल एजेंट’ के रूप में एंटरप्राइज यूज़र्स की पहली पसंद बनने को तैयार है।

GPT-5.2 के कोर अपग्रेड्स:
अब AI बनेगा आपका सबसे भरोसेमंद कलीग। येनया मॉडल साफ़ तौर पर कोडिंग एक्सीलेंस और ऑफिस प्रोडक्टिविटी पर फोकस करता है:
- SWE-Bench Pro पर लीड: AI कोडिंग की रेस में, GPT-5.2 ने SWE-Bench Pro बेंचमार्क पर नया रिकॉर्ड बनाकर Gemini 3 को पीछे छोड़ दिया।
- प्रोफेशनल लेवल पर, GPT-5.2 का ‘Thinking’ टियर टॉप पर है। GDPval बेंचमार्क के 44 डोमेन में, ये 70.9% कार्यों में ह्यूमन एक्सपर्ट्स के परफॉरमेंस को छूने या उससे आगे निकलने में कामयाब रहा है।
- मैसिव कॉन्टेक्स्ट और डीपर रीज़निंग: GPT-5.2 की क्षमता अब 400,000-टोकन की कॉन्टेक्स्ट विंडो को प्रोसेस करने की है। ये सुविधा लंबे रिसर्च पेपर्स, लीगल कॉन्ट्रैक्ट्स और मल्टी-फ़ाइल डेटासेट्स को एक्यूरेसी के साथ समझने के लिए एक गेमचेंजर है।
- यूज़र के लिए 3-टियर स्ट्रेटेजी: GPT-5.2 को तीन मोड में लॉन्च किया गया है: Instant, Thinking, और Pro। ये यूज़र्स को काम की अर्जेंसी और कॉम्प्लेक्सिटी के आधार पर AI की प्रोसेसिंग पावर को एडजस्ट करने की फैसिलिटी देता है।