Trending News

नेताओं का ‘भविष्य’ बताने वाला खुद पहुंचा सलाखों के पीछे, अशोक खरात के ऑफिस से मिले अश्लील वीडियो टेप , कई बड़ी हस्तियों के नाम आने की आशंका!

महाराष्ट्र की राजनीति गलियारों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नासिक पुलिस ने खुद को ज्योतिषी और अंकशास्त्री बताने वाले ‘कैप्टन’ अशोक खरात को दुष्कर्म और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर लिया। खरात, जो राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित कई दिग्गज नेताओं और हस्तियों के करीबी माने जाते थे, और अब पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनके काले कारनामों की परतें खुलती जा रही हैं।

क्या है पूरा मामला?

मामला तब सामने आया जब एक 35 वर्षीय महिला ने नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला का आरोप है कि खरात ने पारिवारिक समस्याओं को दूर करने का झांसा देकर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। आरोपी महिला को अपनी ‘दैवीय शक्तियों’ का डर दिखाकर और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।

ऑफिस से मिले 58 आपत्तिजनक वीडियो

पुलिस की छापेमारी में खरात के नासिक स्थित ऑफिस से एक पेनड्राइव और अन्य डिजिटल सबूत  बरामद हुए हैं, जिनमें 58 आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। पुलिस को संदेह है कि खरात ने अपने ऑफिस और मंदिर परिसर में हिडन कैमरे लगा रखे थे। पुलिस जांच कर रही है कि क्या इन वीडियो का इस्तेमाल हनीट्रैप या एक्सटॉर्शन के लिए तो नही किया जाता था।

अशोक खरात की गिरफ्तारी ने 2022 के उस विवाद को फिर से हवा दे दी है जब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सिन्नर के ईशान्येश्वर मंदिर का दौरा किया था। उस समय विपक्ष ने आरोप लगाया था कि सीएम अपनी सत्ता बचाने के लिए ज्योतिषीय सलाह लेने गए थे। हालांकि, तब खरात और सरकार ने इसे केवल एक धार्मिक यात्रा बताया था, लेकिन अब खरात के अपराधी निकलने पर विपक्ष सरकार की ‘नैतिकता’ पर सवाल उठा रहा है।

‘कैप्टन’ की फर्जी पहचान की जांच

अशोक खरात ने खुद को मर्चेंट नेवी का रिटायर्ड ‘कैप्टन’ बताया। पुलिस अब उसकी इस पदवी और डिग्रियों की भी जांच रही है ताकि यह पता चल सके कि क्या उसने अपनी पूरी पहचान ही झूठ पर खड़ी की थी।

पुलिस का बयान

नासिक पुलिस प्रशासन का कहना है की “आरोपी अशोक खरात को 24 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। हम जब्त किए गए वीडियो की फॉरेंसिक जांच कर रहे हैं। यदि कोई अन्य महिला भी इसका शिकार हुई है, तो वह निडर होकर सामने आए, उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।”

news desk

Share
Published by
news desk

Recent Posts

बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कपल की पिक्चर्स

बिग बॉस 'OTT 2' की लाइमलाइट से सीधे दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री…

9 hours ago

DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP का दबदबा; जानें कौन बना नया छात्रसंघ अध्यक्ष

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ चुके हैं। 18 सितंबर…

10 hours ago

उज्जैन से किराए की कार लेकर मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, अचानक आए उफनते नाले ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

एक तरफ आस्था और दर्शन की उमंग, तो दूसरी तरफ मौत का ऐसा खौफनाक मंजर…

13 hours ago

‘थामा’ को लेकर भरी महफिल में समय रैना ने किया नवाजुद्दीन सिद्दीकी को रोस्ट, अभिनेता के बेबाक जवाब ने लूटी महफिल

मशहूर कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियंस गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के साथ एक…

14 hours ago

करीना की ‘दायरा’ को पहले ही दिन लगा झटका! 2283 शोज के बावजूद 1 करोड़ पर सिमटी कमाई, जानिए कैसी रही ओपनिंग

मुंबई: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत…

14 hours ago