Entertainment

The Kerala Story 2: ‘बियॉन्ड द केरल स्टोरी’ का मोशन पोस्टर आउट! इस दिन सिनेमाघरों में मचाएगी तहलका

साल 2023 की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्शियल और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) का सीक्वल अब ऑफिशियली कन्फर्म हो गया है! मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ‘बियॉन्ड द केरल स्टोरी’ (Beyond The Kerala Story) अनाउंस कर दिया है। सोमवार को एक पावरफुल मोशन पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है, जिसने इंटरनेट पर आते ही बवाल मचा दिया है।

सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला पोस्टर
फिल्म का मोशन पोस्टर काफी इंटेंस है और इसमें एक दमदार वॉइसओवर है, जो ताकत मोहब्बत में है, वो बारूद में कहां?। पोस्टर पर लिखे मैसेज ने साफ़ कर दिया है कि ये पार्ट पहले से कहीं ज्यादा डार्क होने वाला है। पोस्टर में लिखा है:‘उन्होंने इसे सिर्फ एक कहानी बताया, इसे चुप कराने की कोशिश की… लेकिन सच कहां रुकता है? क्योंकि कुछ कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं’।

डायरेक्टर बदल गया, लेकिन इंटेंसिटी वही है!
इस बार फिल्म की कमान नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह के हाथों में है। पिछले पार्ट को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया था। हालांकि, प्रोड्यूसर वही हैं विपुल अमृतलाल शाह (सनशाइन पिक्चर्स), जो इस फ्रेंचाइजी को और भी बड़े लेवल पर ले जाने की तैयारी में हैं।

सुपर सीक्रेट शूटिंग!
खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग केरल की रियल लोकेशन्स पर बेहद गुपचुप तरीके से हुई है। सेट पर सिक्योरिटी इतनी टाइट थी कि क्रू मेंबर्स को भी फोन ले जाने की परमिशन नहीं थी, ताकि फिल्म का कोई भी लुक या सीन लीक न हो सके।

कब है रिलीज और कौन है स्टारकास्ट?
300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म के बाद, फैंस को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। ‘बियॉन्ड द केरल स्टोरी’ 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में धमाका करेगी।

फिलहाल मेकर्स ने लीड स्टार्स के नाम रिवील नहीं किए हैं, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मेकर्स इस बार भी कुछ ‘फ्रेश टैलेंट’ को मौका देंगे ताकि फिल्म बिल्कुल रियल लगे।

news desk

Recent Posts

शाहजहांपुर के मंदिर में दो साधुओं की हत्या, फिर शवों को चिता पर जलाया, मंदिर में रहने को लेकर विवाद का शक

शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शिव मंदिर के अंदर दो साधुओं की हत्या के बाद…

1 minute ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के यात्रियों के लिए इजराइल ने भेजा विमान, सऊदी अरब ने क्यों ठुकराई मांग?

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट…

30 minutes ago

राज्यसभा चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा दावा, BJP के कई विधायक संपर्क में; तीसरे प्रत्याशी पर बोले- गिनती पूरी होने दें

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी…

45 minutes ago

व्हाट्सएप बिजनेस उपयोगकर्ताओं के लिए बड़ा बदलाव: 1 अक्टूबर से लागू हो रहे नए मैसेजिंग चार्ज, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर

भारत में छोटे से लेकर बड़े बिजनेस तक, सर्विस प्रोवाइडर्स अपने ग्राहकों से सीधे संवाद…

57 minutes ago

1 अक्टूबर से लागू होने वाले 10 बड़े बदलाव, देखिए पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश में कई वित्तीय और रोजमर्रा से जुड़े…

1 hour ago