Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: ‘कैप्टन खरात’ का काला सच: पापी बाबा अशोक खरात की हरकतें बेनकाब, रोज सामने आ रहे अश्लील वीडियो
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ‘कैप्टन खरात’ का काला सच: पापी बाबा अशोक खरात की हरकतें बेनकाब, रोज सामने आ रहे अश्लील वीडियो
Trending Newsक्राइम

‘कैप्टन खरात’ का काला सच: पापी बाबा अशोक खरात की हरकतें बेनकाब, रोज सामने आ रहे अश्लील वीडियो

news desk
Last updated: March 30, 2026 2:12 pm
news desk
Share
SHARE

कहते हैं, जब इंसान खुद को भगवान से ऊपर समझने लगता है और पाप करना उसकी आदत बन जाता है, तो उसका घड़ा भर जाता है और आज नहीं तो कल उसे दुनिया के सामने बेनकाब होना ही पड़ता है। ‘कैप्टन खरात’ भी उन्हीं लोगों में शामिल है, जिसने पाप का रास्ता अपनाकर महिलाओं की इज्जत को तार-तार करना अपनी आदत बना ली थी। लेकिन अब उसके ये कृत्य पूरी तरह उजागर हो चुके हैं और वह पुलिस की गिरफ्त में है। इतना ही नहीं, महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने रविवार को नासिक के ज्योतिषी अशोक खरात की पुलिस हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

Contents
नासिक ज्योतिषी अशोक खरात केस: SIT जांच तेज, डिजिटल सबूतों की पड़ताल जारीकोड लैंग्वेज से चलता था पूरा खेलSIT के पास शिकायतों की बाढ़और बड़े खुलासों की आशंकासरकारी वकील का पक्षसंपत्तियों की भी जांच‘खारा और कड़वा पानी’ का आरोपसंदिग्ध पदार्थ की जांचरूपाली चाकणकर का नाम चर्चा में

अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिन्हें देखकर शर्म आ जाए। बताया जा रहा है कि उसने कई महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस संबंध में कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

जब तक उसका सच दुनिया के सामने नहीं आया था, तब तक उसका काला कारनामा पर्दे के पीछे छिपा हुआ था। कहा जाता है कि वह पहले एक सेलर था, फिर ‘गॉडमैन’ बन गया और लोगों की नजरों में खुद को ज्ञानी साबित कर, महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध करता रहा।

नासिक ज्योतिषी अशोक खरात केस: SIT जांच तेज, डिजिटल सबूतों की पड़ताल जारी

नासिक में चर्चित ज्योतिषी अशोक खरात से जुड़े दुष्कर्म मामलों की जांच लगातार तेज होती जा रही है। जांच अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और जब्त किए गए मोबाइल फोन की क्लोन कॉपी के विश्लेषण के लिए डिजिटल विशेषज्ञों की आवश्यकता है। यह प्रक्रिया खरात की मौजूदगी में ही पूरी की जानी जरूरी है।

महाराष्ट्र के नासिक जिले के सिन्नर में मंदिर ट्रस्ट चलाने वाले स्वयंभू बाबा अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मचा हुआ है। 18 मार्च को 35 वर्षीय महिला द्वारा दर्ज कराए गए दुष्कर्म के मामले के बाद अब तक आरोपी के खिलाफ 8 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।

कोड लैंग्वेज से चलता था पूरा खेल

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की जांच में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच अधिकारियों के अनुसार, अशोक खरात अपने दफ्तर में ‘कोड लैंग्वेज’ का इस्तेमाल करता था।

जब भी वह किसी महिला को ‘शुद्धिकरण’ के बहाने केबिन में बुलाता, तो कमरे में लगे झूमर की लाइट बंद कर देता था। यह स्टाफ के लिए एक संकेत होता था कि अंदर किसी को भी प्रवेश नहीं करना है।

इतना ही नहीं, आरोपी के केबिन में ऐसे कांच लगाए गए थे, जिनमें बाहर से अंदर कुछ दिखाई नहीं देता था, जबकि अंदर बैठा व्यक्ति बाहर का पूरा दृश्य देख सकता था।

SIT के पास शिकायतों की बाढ़

महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले की जांच के लिए आईपीएस अधिकारी तेजस्वी सातपुते के नेतृत्व में SIT का गठन किया है। जांच टीम ने दो मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, जिन पर लगातार शिकायतें आ रही हैं।

सीनियर अधिकारियों के मुताबिक, पिछले 5 दिनों में 50 से ज्यादा कॉल्स प्राप्त हुई हैं, जिनमें लोगों ने आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। औसतन रोजाना 15 से 20 शिकायतें दर्ज हो रही हैं।

SIT ने सभी शिकायतकर्ताओं को भरोसा दिलाया है कि उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

और बड़े खुलासों की आशंका

जांच एजेंसियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। कई पीड़िताएं अब सामने आ रही हैं, जिससे केस और मजबूत होता जा रहा है।

इस मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला से मोबाइल डेटा की क्लोन कॉपी प्राप्त कर ली है। अब तक खरात के खिलाफ 10 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें से 8 मामले दुष्कर्म से जुड़े हैं।

सरकारी वकील का पक्ष

सहायक सरकारी वकील शैलेंद्र बागाडे ने कोर्ट को बताया कि SIT कई अहम पहलुओं पर जांच कर रही है, लेकिन खरात इस दौरान पर्याप्त सहयोग नहीं कर रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी ने अपने महत्वपूर्ण संपर्कों के मोबाइल नंबर फर्जी नामों (उपनाम) से सेव कर रखे हो सकते हैं। ऐसे में उसकी मौजूदगी में ही मोबाइल डेटा की जांच करना जरूरी है।

संपत्तियों की भी जांच

जांच एजेंसियां खरात की चल और अचल संपत्तियों की भी पड़ताल कर रही हैं। अधिकारियों को शक है कि आरोपी ने कई संपत्तियां अपने नाम के अलावा अन्य लोगों के नाम पर भी हासिल की हो सकती हैं।

‘खारा और कड़वा पानी’ का आरोप

सरकारी वकील ने बताया कि जिस मामले में खरात को गिरफ्तार किया गया, उसमें उसने पीड़िता को पीने के लिए “खारा और कड़वा पानी” दिया था। इसे पीने के बाद पीड़िता को चक्कर आने लगे, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

संदिग्ध पदार्थ की जांच

SIT अब इस बात की जांच करेगी कि आरोपी ने पानी में क्या मिलाया था और उसका स्रोत क्या था। इस पहलू को लेकर फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी।

रूपाली चाकणकर का नाम चर्चा में

इस मामले में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह आरोपी के चैरिटेबल ट्रस्ट से ट्रस्टी के रूप में जुड़ी थीं। हालांकि, SIT के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले में किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

इसी मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के बीच इस मामले को लेकर तीखी बहस देखने को मिली।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Ashok Kharat Case, Ashok Kharat videos, baba crime case, breaking news Maharashtra, Captain Kharat, fake baba India, fake godman expose, godman controversy, godman scandal India, India Crime News, Kharat FIR details, Kharat SIT investigation, Maharashtra Crime News, Nashik godman case, Nashik latest news, Nashik rape case, Nashik Sinnar news, sexual exploitation case India, SIT probe Nashik, viral video Kharat
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ‘जयप्रकाश एसोसिएट्स’ की डील न होने पर वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल का छलका दर्द, ट्वीट के माध्यम से रखी अपनी बात
Next Article भारत में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारी पूरी, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया

फीचर

View More
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

By Gopal Singh 5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

ट्रंप को झटका, नेतन्याहू ने बनाई दूरी: ईरान में जमीनी जंग से इजरायल ने खींचे हाथ

ईरान को कमजोर करने के लिए अमेरिका और इजरायल लगातार सैन्य दबाव बढ़ा रहे हैं। दोनों देशों की ओर से…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

भारत में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारी पूरी, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया

नई दिल्ली। देशभर में आगामी जनगणना को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त…

4 Min Read
Trending Newsबाजार

‘जयप्रकाश एसोसिएट्स’ की डील न होने पर वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल का छलका दर्द, ट्वीट के माध्यम से रखी अपनी बात

नई दिल्ली। Vedanta Group और Adani Group के बीच Jaiprakash Associates के अधिग्रहण को लेकर विवाद गहरा गया है। वेदांता…

2 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

जंग के दौर में पोप की सख्त चेतावनी: “खून से सने हाथों की प्रार्थना नहीं सुनी जाती”

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच Pope Leo XIV ने एक ऐसा संदेश दिया है, जिसने…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?