यदि आप भी मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या जाने और श्रीरामलला के दिव्य दर्शन का सौभाग्य पाने की योजना बना रहे हैं, तो रुकिए। क्योंकि 1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। यदि आपने नई समय-सारणी का ध्यान नहीं रखा, तो आपकी दर्शन यात्रा अधूरी भी रह सकती है। तो चलिए जानते हैं कि रामलला के दर्शन के लिए नई समय-सारणी क्या है।
मौसम में आ रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने श्रीरामलला की दैनिक पूजा-अर्चना, आरती, भोग और दर्शन के समय में संशोधन किया है।
पट खुलने का समय: अब सुबह 4:00 बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे (पहले सुबह 3:45 बजे खुलते थे)।
मंगला आरती: सुबह 4:30 बजे संपन्न होगी, जिसके तुरंत बाद प्रभु का दिव्य अभिषेक और श्रृंगार किया जाएगा।
श्रृंगार आरती व दर्शन: सुबह 6:30 बजे श्रृंगार आरती होगी और आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ होंगे।
बालभोग: सुबह 8:00 बजे श्रीरामलला को बालभोग लगाया जाएगा (इस दौरान 10 मिनट के लिए पट बंद रहेंगे)।
राजभोग व विश्राम: दोपहर 12:00 बजे राजभोग आरती होगी। तत्पश्चात दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक प्रभु विश्राम करेंगे।
संध्या व शयन आरती: शाम को 7:00 बजे संध्या आरती की जाएगी तथा रात्रि 9:30 बजे शयन आरती होगी।
पट बंद होने का समय: अब मंदिर के कपाट रात्रि 10:00 बजे बंद हो जाएंगे (पहले रात 10:30 बजे बंद होते थे)।
मंदिर के अर्चक प्रमुख आचार्य केशव जी ने बताया कि ऋतु परिवर्तन (सर्दियों के आगमन) को देखते हुए प्रभु श्रीरामलला की सेवा-पूजा, आरती, भोग और श्रद्धालुओं के दर्शन के समय में यह फेरबदल किया गया है।
यदि आप 1 नवंबर 2026 या उसके बाद अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं, तो यात्रा पर निकलने से पहले ऊपर दी गई नई समय-सारणी के अनुसार ही अपनी दर्शन यात्रा का खाका तैयार करें।
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर इस वक्त की सबसे…
पांच गाड़ियों और एक एंबुलेंस की टक्कर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की…
राजधानी दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से इस वक्त एक बड़ी और राहत भरी…
पटना में श्रीकृष्ण सिंह जयंती कार्यक्रम के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर विवाद, रविशंकर…
बेलग्रेड। भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ छात्र आंदोलन अब सर्बिया की राजनीति में बड़े बदलाव…
मिलन गार्डन में रविवार शाम हुआ हादसा, पुलिस, दमकल, एनडीआरएफ और डीडीएमए की टीमें राहत-बचाव…