मार्वल स्टूडियोज़ हमेशा अपने फैंस को चौंकाने और उत्साहित करने का काम करता है. छोटे-छोटे टीज़र, झलकियां और रहस्यमय संकेत उनकी फेमस स्ट्रैटेजी है. अब रूसो भाइयों ने अपनी आने वाली फिल्म “एवेंजर्स डूम्सडे” के सेट से एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, जिसने इंटरनेट पर फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. तस्वीर तो साधारण लग रही थी, लेकिन मार्वल फैंस ने इसे देखकर अपनी “डिटेक्टिव मोड” ऑन कर दी, तस्वीर में कई फैंस ने छुपे संकेत खोज निकाले. कुछ का कहना है कि यह तस्वीर “प्रलय” शब्द का इशारा कर रही है, वहीं कुछ ने इसे एवेंजर्स बनाम X-मेन के लिए कनेक्ट कर दिया.
फिल्म की स्टारकास्ट भी कमाल की है. इसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर, पेड्रो पास्कल, क्रिस हेम्सवर्थ, वैनेसा किर्बी, सेबेस्टियन स्टेन, एंथनी मैकी, सिमु लियू, फ्लोरेंस पुघ जैसे बड़े सितारे हैं. रूसो भाइयों की यह जोड़ी पहले भी एंडगेम जैसी फिल्मों में फैंस को छोटे-छोटे संकेतों के जरिए उत्साहित करती रही है. इस बार भी उन्होंने फैंस के लिए सस्पेंस और अनुमान की पूरी दुनिया खोल दी है. जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज़ नज़दीक आ रही है, फैंस की उत्सुकता और बढ़ती जा रही है. हर नई तस्वीर, टीज़र या पोस्टर सोशल मीडिया पर छाई हुई है और मीम्स से लेकर थ्योरीज़ तक हर जगह चर्चा में है. एवेंजर्स डूम्सडे निश्चित रूप से मार्वल की उन फिल्मों में से एक होगी, जो रोमांच, एक्शन और कॉमिक्स के जादू से फैंस को पूरी तरह रोमांचित कर देगी.
बता दें कि साल 2018 में भी रूसो भाइयों ने फैंस को पहेली सुलझाने पर मजबूर कर दिया था. उन्होंने एक ब्लैक-एंड-व्हाइट बैकस्टेज तस्वीर शेयर की, जिसमें कैप्शन था – “गहराई से देखो” फैंस ने अपनी नजरें गड़ाई और तस्वीर को ध्यान से देखने लगे. उस समय लोगों ने अनुमान लगाया कि तस्वीर में ‘A’ और ‘E’ के अक्षर छुपे हुए हैं और यहीं से उन्हें यह अंदाजा लग गया कि अगली बड़ी फिल्म वही होगी, जिसे हम बाद में एवेंजर्स: एंडगेम के नाम से जानते हैं. एंडगेम ने दुनिया भर में कुल लगभग 2.79 बिलियन डॉलर की कमाई की है. जिससे यह अवतार को पीछे छोड़कर अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है अब देखते हैं की एवेंजर्स डूम्सडे, क्या एंडगेम को पीछे छोड़ पाएगी.