नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के साथ हुई कार्रवाई अंग्रेजों के दौर की बर्बरता से भी आगे निकल गई। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि “यह देश आपके पिताजी की जागीर नहीं है।”
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने जिस तरह प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर कार्रवाई की, वह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान अंग्रेजों ने भी आंदोलनकारियों के साथ वैसा व्यवहार नहीं किया था, जैसा अब अपने ही देश के युवाओं के साथ किया गया है।
उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग में जनरल डायर ने जो किया था, उससे भी आगे बढ़कर कार्रवाई की गई है। साथ ही प्रधानमंत्री से कहा कि धमकियां देना बंद करें, क्योंकि जनता सब देख रही है।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्र केवल पेपर लीक रोकने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार एक भी पेपर लीक नहीं रोक पा रही है तो या तो वह पूरी तरह बेबस है या फिर इस पूरे मामले में गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
आम आदमी पार्टी ने घायल प्रदर्शनकारियों को चिकित्सकीय सहायता और हिरासत में लिए गए छात्रों के परिजनों को कानूनी मदद उपलब्ध कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने की घोषणा की।
केजरीवाल ने कहा कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिस ने बिना किसी उकसावे के छात्रों और छात्राओं पर लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवार हेल्पलाइन के जरिए संपर्क कर सकते हैं और पार्टी उनकी हरसंभव सहायता करेगी।
प्रदर्शनकारियों के माता-पिता और परिजनों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी कानूनी और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराएगी और किसी भी छात्र को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि वह स्वयं प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उनके दोनों बच्चे प्रदर्शनकारियों के साथ मार्च में शामिल हुए थे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अरविंद केजरीवाल संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से प्रदर्शन से जुड़े सभी मामलों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन छात्रों को बिना एफआईआर के हिरासत में लिया गया है, उनकी सूची और उन्हें कहां रखा गया है, इसकी जानकारी भी सार्वजनिक की जानी चाहिए।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के मामले में आरोपी रेहान की मां…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने भारत में सत्ता परिवर्तन के लिए…
भारत की पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को नया…
रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक महिला के समाधि लेने की तैयारी की खबर…
नई दिल्ली: दशहरा पर रावण दहन देखने और मेले का आनंद लेने के लिए बड़ी…