OTT पर लोकाह!
साउथ सिनेमा खासकर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री, का जलवा एक बार फिर शीर्ष पर है. बॉक्स ऑफिस पर ₹300 करोड़ से ज्यादा की रिकॉर्ड-तोड़ कमाई करके इतिहास रचने वाली सुपरहिट फ़िल्म ‘लोकाह: चैप्टर 1 – चंद्रा’ के डिजिटल प्रीमियर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है. सिनेमाघरों में 50 दिनों तक कामयाबी से चलने के बाद, अब यह विज़ुअल स्पेक्टेकल घर बैठे दर्शकों तक पहुंचने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
फ़ैंस के लिए सबसे बड़ी और अच्छी ख़बर यह है लंबे इंतजार के बाद JioHotstar पर 7 भाषाओ में स्ट्रीमिंग होने जा रही है. प्लेटफ़ॉर्म Jio Hotstar ने इस ब्लॉकबस्टर की स्ट्रीमिंग डेट कन्फर्म कर दी है. ये फ़िल्म 31 अक्टूबर से एक्सक्लूसिवली JioHotstar पर स्ट्रीम होगी. सबसे खास बात यह है कि इसकी पैन-इंडिया अपील को देखते हुए, ‘लोकाह: चैप्टर 1 – चंद्रा’ सिर्फ़ मलयालम में ही नहीं, बल्कि हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली और मराठी समेत कुल सात भाषाओं में देखने को मिलेगी.
डोमिनिक अरुण द्वारा निर्देशित ‘लोकाह: चैप्टर 1 – चंद्रा’ सिर्फ़ एक फैंटेसी फ़िल्म नहीं है, बल्कि ये मलयालम सिनेमा के लिए एक नई मिसाल कायम करती है. ये फ़िल्म मुख्य रूप से ‘चंद्रा’ (कल्याणी प्रियदर्शन) के किरदार पर केंद्रित है, जो एक महिला सुपरहीरो है. यह किरदार केरल की लोककथाओं की शक्तिशाली हस्ती ‘कल्लियंकट्टु नीली’ से प्रेरणा लेता है. फ़िल्म की कहानी पौराणिक तत्वों को आधुनिक एक्शन और थ्रिलर के साथ मिलाकर एक ऐसा अनूठा सिनेमैटिक यूनिवर्स बनाती है जो भारतीय दर्शकों के लिए एकदम नया अनुभव साबित होगा.
प्रोडूसर दुलकर सलमान जिनकी कंपनी Wayfarer Films ने इसे प्रोड्यूस किया है और कल्याणी प्रियदर्शन के शानदार अभिनय ने ‘लोकाह’ को केवल केरल में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में एक चर्चा का विषय बना दिया है.
अगर आप एक ऐसी फ़िल्म देखना चाहते हैं जो भारतीय मिथकों को हॉलीवुड-स्तर के विज़ुअल्स और दमदार भावनात्मक कहानी के साथ प्रस्तुत करती है, तो 31 अक्टूबर को तैयार रहिये JioHotstar पर ‘लोकाह: चैप्टर 1 – चंद्रा’ आपके लिए एक बेहतरीन अनुभव साबित हो सकती है.
तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…
ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…
ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…
मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…
पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं।…