Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: दिल्ली: लालकिला के पास हुए धमाके को लेकर भड़का विपक्ष! सुरक्षा चूक को लेकर उठाए सवाल
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > दिल्ली: लालकिला के पास हुए धमाके को लेकर भड़का विपक्ष! सुरक्षा चूक को लेकर उठाए सवाल
Trending Newsराज्य

दिल्ली: लालकिला के पास हुए धमाके को लेकर भड़का विपक्ष! सुरक्षा चूक को लेकर उठाए सवाल

news desk
Last updated: November 11, 2025 11:02 am
news desk
Share
दिल्ली लाल किला बम धमाका
दिल्ली लाल किला बम धमाका
SHARE

देश में एक बार फिर आतंकी गतिविधियां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं.जम्मू-कश्मीर तक सीमित रहने वाले आतंक अब राजधानी दिल्ली तक पहुंच चुके हैं. सोमवार देर शाम दिल्ली के लाल किले के पास खड़ी एक कार में भीषण धमाका हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहलाकर आग का रूप दे दिया. इस धमाके में 9 लोगों की मौत हुई है.

‘सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध हमलावर की एक तस्वीर जारी की है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावर का नाम डॉक्ट उमर मोहम्मद बताया जा रहा है. सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन को पूरी तरह बंद कर दिया गया है.

बड़ा सवाल यह है कि देश की राजधानी में इतनी बड़ी साजिश कैसे अंजाम दी गई. दरअसल, सोमवार सुबह बड़ी संख्या में विस्फोटक बरामद होने की खबर आई थी, और देर शाम लाल किले के पास ब्लास्ट हुआ. भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने और फिर ब्लास्ट होने से इंटेलिजेंस पर फिर सवाल उठ रहे हैं. कुछ लोग इसे पूरी तरह से इंटेलिजेंस फेलियर बता रहे हैं.कई राजनीतिक दलों ने लाल किले के पास धमाके पर गंभीर सवाल उठाए, सरकार से तुरंत जवाब तलब किया.”

अखिलेश यादव ने क्या कहा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए सरकार से गहन जांच की मांग की है. उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली ब्लास्ट एक बेहद दुखद और गंभीर घटना है. इसकी हर पहलू से जांच की जाए. इस ब्लास्ट से देश की राजधानी में जो भय व्याप्त हुआ है, उससे जनता को उबारने के लिए तुरंत सुरक्षा प्रबंध किये जाएं. मृतकों के प्रति गहरी संवेदना। सभी घायलों का अच्छे से अच्छा इलाज सुनिश्चित किया जाए.

केजरीवाल ने क्या कहा

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘लाल किले के पास हुए धमाके की खबर बेहद चिंताजनक है. बताया जा रहा है कि इसमें कुछ लोगों की जान भी गई है, ये बेहद दुखद है. पुलिस और सरकार को तुरंत इसकी जांच करनी चाहिए कि ये धमाका कैसे हुआ और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है. दिल्ली की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती.’

पप्पू यादव-संजय सिंह ने उठाए बड़े सवाल

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने लाल किला के पास हुए विस्फोट को दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया। उन्होंने कहा कि इस भीषण धमाके में नौ लोगों की मौत हुई है। पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया कि वे देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी छोड़कर बिहार चुनाव में जीत हासिल करने के लिए धमकी और कट्टे के खेल में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में इस विस्फोट की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है और प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

राष्ट्रपति और पीएम ने जताई संवेदनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में हुए विस्फोट में जान गंवाने वालों के परिवारों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना जताई. उन्होंने घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की और प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अधिकारियों की कार्रवाई का विवरण लिया। पीएम ने गृह मंत्री अमित शाह और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा भी की.

राहुल गांधी ने धमाके पर जताया दुख

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि इस हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है. राहुल गांधी ने शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #DelhiBlast, #DelhiNews, #ExplosionAlert, #IntelligenceFailure, #RedFort, #SafetyConcern, #SecurityLapse, #TerrorAttack, #UrbanAttack
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article दिल्ली कार ब्लास्ट केस में बड़ा अपडेट : संदिग्ध की तस्वीर आई सामने, NIA कर सकती है जांच
Next Article दिल्ली धमाका: डॉ. उमर की भाभी का बड़ा खुलासा, कहा – ‘घर पर फोन तक करने की इजाजत नहीं थी’

फीचर

View More

Good Friday 2026: ईसा मसीह की शहादत के दिन में ‘Good’ शब्द का रहस्य, शोक के दिन को क्यों कहा जाता है ‘पवित्र शुक्रवार’?

नई दिल्ली: आज 3 अप्रैल 2026 को दुनिया भर में गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। यह वह दिन है…

By news desk 3 Min Read

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर…

5 Min Read
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Samsung Galaxy S26 Ultra vs Xiaomi 17: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेहतर?
Trending Newsबाजार

200MP कैमरा vs 100W चार्जिंग: Samsung S26 Ultra और Xiaomi 17 में किसका पलड़ा भारी?

स्मार्टफोन की फ्लैगशिप रेस अब केवल प्रोसेसर, कैमरा या बड़ी स्क्रीन तक सीमित नहीं रह गई है। अब सवाल यह…

3 Min Read
रिफाइंड से अरहर तक सब महंगा, बढ़ी रसोई की चिंता !
Trending Newsबाजार

मिडिल ईस्ट तनाव का असर अब थाली पर, तेल-दाल ने बिगाड़ा घर का बजट, सरसों तेल 175 रुपये लीटर पहुंचा

प्रयागराज में बीते कुछ हफ्तों के भीतर खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है।…

4 Min Read
4000 करोड़ की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट
EntertainmentTrending News

4000 करोड़ की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट, पार्ट 2 की आधी शूटिंग पूरी, रणबीर कपूर, बोले- यह मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट है

मुंबई/लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। रणबीर ने…

2 Min Read
पाकिस्तान रक्षा मंत्री बयान भारत
Trending Newsसियासी

Pakistan Defence Minister के फिर बिगड़े बोल, कहा- अबकी बार भारत के अंदर घुसकर देंगे जवाब

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?