Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: उत्तर प्रदेश में खेलों की प्रतिभाओं के लिए बड़ा सवाल: क्या सिर्फ एक टीम पर्याप्त है?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > उत्तर प्रदेश में खेलों की प्रतिभाओं के लिए बड़ा सवाल: क्या सिर्फ एक टीम पर्याप्त है?
Trending Newsखेल

उत्तर प्रदेश में खेलों की प्रतिभाओं के लिए बड़ा सवाल: क्या सिर्फ एक टीम पर्याप्त है?

SYED MOHAMMAD ABBAS
Last updated: January 8, 2026 4:25 pm
SYED MOHAMMAD ABBAS
Share
SHARE

लखनऊ. उत्तर प्रदेश खेलों की दुनिया में लगातार नए मानक स्थापित कर रहा है। क्रिकेट से हॉकी तक, राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। लेकिन कई प्रतिभाएँ अभी भी सही मंच न मिलने के कारण उभर नहीं पा रही हैं।

हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी टी-20 लीग के फाइनल मुकाबले के दौरान कहा कि राज्य में अगर एक से अधिक टीमें होंगी तो खिलाड़ियों को ज्यादा मौके मिलेंगे। उन्होंने यह बात विशेष रूप से क्रिकेट के संदर्भ में कही, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या यह केवल क्रिकेट तक सीमित रहना चाहिए?

प्रदेश की अनुमानित जनसंख्या वर्तमान में 25 करोड़ 70 लाख के आसपास पहुँच चुकी है। ऐसे विशाल प्रदेश में क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल समेत कई खेल खेले जाते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यूपी के खिलाड़ी अपनी चमक बिखेर रहे हैं।

हालांकि, ज़्यादातर टीम खेलों में सीमित संख्या में खिलाड़ी ही मैदान पर उतर पाते हैं। उदाहरण के तौर पर क्रिकेट में 11 खिलाड़ी खेलते हैं, हॉकी में भी 11 खिलाड़ी होते हैं, जबकि फुटबॉल में भी यही स्थिति है।

ऐसे में जनसंख्या के अनुपात में देखा जाए तो खेलों में भागीदारी का दायरा काफी सीमित नजर आता है। यही वजह है कि अब खेल जगत के कई जानकार यह राय दे रहे हैं कि सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि अन्य खेलों में भी एक से अधिक टीमें बनाई जानी चाहिए, ताकि ज्यादा प्रतिभाओं को अवसर मिल सके और राज्य से अंतरराष्ट्रीय स्तर के और खिलाड़ी उभर सकें।

उत्तर प्रदेश जैसी विशाल आबादी (लगभग 25 करोड़) वाले राज्य के लिए केवल एक रणजी टीम होना क्या न्यायसंगत है?

पूर्व क्रिकेटर मोहसिन रजा ने 2022 में बीसीसीआई सचिव जय शाह को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर गुजारिश की थी कि राज्य के लिए चार रणजी टीमें बनाई जाएँ, ताकि ज्यादा खिलाड़ियों को अवसर मिल सके। उनकी इस मांग का समर्थन पूर्व क्रिकेटर दिव्य नौटियाल ने भी किया।

मोहसिन रजा ने रखे मजबूत तर्क

अपनी मांग के समर्थन में मोहसिन रजा ने ठोस तर्क पेश किए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की आबादी करीब 25 करोड़ है, जो देश में सबसे अधिक है। 75 जनपदों वाला यह विशाल राज्य यदि एक देश होता, तो दुनिया का छठा सबसे अधिक आबादी वाला देश होता। इसके बावजूद रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की केवल एक ही टीम होना कई सवाल खड़े करता है।

मोहसिन रजा ने ऐसे कई खिलाड़ियों का भी उदाहरण दिया, जो प्रतिभा होने के बावजूद यूपी टीम में जगह नहीं बना सके और मजबूरी में दूसरे राज्यों से खेलने चले गए। बाद में इन्हीं खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई।

पूर्ण रणजी क्रिकेटर मोहसिन रजा ने कहा कि जब गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों को तीन-तीन रणजी टीमें दी गई हैं, तो उत्तर प्रदेश को यह अवसर क्यों नहीं मिल सकता। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि महाराष्ट्र में महाराष्ट्र, मुंबई और विदर्भ, जबकि गुजरात में गुजरात, सौराष्ट्र और बड़ौदा की टीमें रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेती हैं।

खास बात यह रही कि इस बार मोहसिन रजा ने अपनी बात रखी और बीसीसीआई से क्रिकेट के हित में संतुलित और दूरदर्शी फैसला लेने की अपील की।

वहीं पूर्व क्रिकेटर अशोक बांबी भी कई मौकों पर एक से ज्यादा टीमों की वकालत करते रहे हैं। उनका मानना है कि उत्तर प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन मौके सीमित होने के कारण कई खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

अशोक बांबी के अनुसार, केवल एक टीम होने से राज्य की कई प्रतिभाएँ दबकर रह जाती हैं। ऐसे में अगर एक से अधिक टीमें बनाई जाती हैं, तो इससे खिलाड़ियों को ज्यादा अवसर मिलेंगे और इसका सीधा फायदा उत्तर प्रदेश के क्रिकेट विकास को होगा।

दिव्य नौटियाल का बयान

पूर्व क्रिकेटर दिव्य नौटियाल का कहना है कि पूर्वांचल क्षेत्र में क्रिकेट को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है, जो एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा, “मेरी राय है कि सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि अन्य खेलों में भी टीमों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा नई प्रतिभाओं को अवसर मिल सके।”

दिव्य नौटियाल ने आगे कहा कि वह मोहसिन रजा की मांग से पूरी तरह सहमत हैं, लेकिन साथ ही यह भी चाहते हैं कि क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों को लेकर भी गंभीरता से विचार किया जाए, ताकि हर खेल की प्रतिभाओं के साथ न्याय हो सके।

वहीं पूर्व क्रिकेटर दिव्य नौटियाल का कहना है कि जिस तरह क्रिकेट में कई टीमों की जरूरत जताई जा रही है, उसी तरह अन्य खेलों जैसे हॉकी और फुटबॉल के लिए भी यह सोचना जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि उत्तर प्रदेश को बिजली विभाग की तरह मध्याचल, पूर्वांचल आदि क्षेत्रों में बाँटकर खेलों में भी विकास किया जाना चाहिए।

दिव्य नौटियाल ने यह भी कहा कि वर्तमान में खेलो इंडिया, फिट इंडिया, टॉपस जैसी योजनाएँ, बढ़ा हुआ खेल बजट और खिलाड़ी-केंद्रित मॉडल खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं, लेकिन टीमों की संख्या सीमित होने से कई प्रतिभाओं के साथ न्याय नहीं हो पा रहा।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 25 करोड़, उत्तर प्रदेश खेल, दिव्य नौटियाल बयान, पूर्वांचल क्रिकेट, मोहसिन रजा बयान, यूपी क्रिकेट में अवसर, यूपी क्रिकेट विवाद, यूपी खेल नीति, यूपी में एक से ज्यादा टीमें, यूपी में क्रिकेट का भविष्य, यूपी में खेल प्रतिभा, यूपीसीए और रणजी ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी यूपी टीम
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article UP में SIR लॉन्च वोटर लिस्ट अपडेट SIR डेटा ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सपा को कम नुकसान, 2.89 करोड़ वोटर बाहर, BJP में नेताओं को मिला अब ये टारगेट!
Next Article कांग्रेस का मिशन असम 2026 असम में राहुल गांधी ने उतारी ‘संकटमोचकों’ की टीम! 10 साल बाद किस समीकरण से कमबैक करना चाहती है कांग्रेस?

फीचर

View More

Good Friday 2026: ईसा मसीह की शहादत के दिन में ‘Good’ शब्द का रहस्य, शोक के दिन को क्यों कहा जाता है ‘पवित्र शुक्रवार’?

नई दिल्ली: आज 3 अप्रैल 2026 को दुनिया भर में गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। यह वह दिन है…

By news desk 3 Min Read

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर…

5 Min Read
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

ट्रायम्फ ने भारत में सस्ती की अपनी प्रीमियम बाइक रेंज
Trending Newsबाजार

GST बचाने के लिए Triumph ने बदला गेम, 400 नाम रखा लेकिन इंजन कर दिया 350cc, कीमत घटी और ग्राहकों को मिलेगा सीधा फायदा

ब्रिटिश मोटरसाइकिल कंपनी Triumph Motorcycles ने भारतीय बाजार में अपनी एंट्री लेवल प्रीमियम बाइक रेंज को नए बदलाव के साथ…

3 Min Read
अभय सिंह अब बनेंगे 'फैमिली मैन'
Trending Newsराज्य

महाकुंभ से सुर्खियों में आए अभय सिंह अब बनेंगे ‘फैमिली मैन’: कौन है वो लड़की जिसने बदल दिया बाबा का मन?

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी और IIT बैकग्राउंड से रातों-रात मशहूर हुए अभय सिंह जिनको सब महाकुंभ से…

2 Min Read
Trending Newsराज्य

MP : दोगुनी उम्र के पति को छोड़ शादीशुदा युवती ने चुना प्रेमी का साथ,  हाईकोर्ट ने दी लिव-इन में रहने की आजादी

ग्वालियर, 6 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट…

4 Min Read
Trending Newsखेल

IPL 2026 Team of the Week: रोहित-विराट का विंटेज अवतार, समीर रिज़वी और रघुवंशी जैसे ‘Gen Z’ सितारों ने लूटी महफिल

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का शुरुआती चरण क्रिकेट फैंस के लिए किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से कम नहीं…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?