Sign In
  • My Bookmarks
IPress House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा की चोट पर बड़ा खुलासा! क्या टीम इंडिया ने फिटनेस सच छुपाया?
Share
IPress HouseIPress House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
IPress House > Blog > Trending News > T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा की चोट पर बड़ा खुलासा! क्या टीम इंडिया ने फिटनेस सच छुपाया?
Trending Newsखेल

T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा की चोट पर बड़ा खुलासा! क्या टीम इंडिया ने फिटनेस सच छुपाया?

news desk
Last updated: February 23, 2026 2:10 pm
news desk
Share
SHARE

टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारतीय टीम की सेमीफाइनल राह कुछ कठिन नजर आने लगी है। इस मुकाबले के बाद टीम संयोजन और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

खास तौर पर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की लगातार खराब फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। शुरुआती ओवरों में टीम को मजबूत शुरुआत नहीं मिल पा रही, जिसका असर मध्यक्रम पर भी दिखाई दे रहा है।

इस बीच अभिषेक शर्मा को लेकर चर्चा है कि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं, बावजूद इसके उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में टीम प्रबंधन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अब उनकी फॉर्म और फिटनेस दोनों ही टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बनती जा रही हैं। आगामी मुकाबलों में यदि स्थिति नहीं सुधरी तो टीम प्रबंधन को कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को गंभीर चोट लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि टीम के आधिकारिक फोटोशूट के दौरान उनके हाथ में गहरा कट लग गया था, जिसके बाद उन्हें टांके लगाने पड़े। इसके बावजूद उन्होंने चोट के साथ ही टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने यूएसए के खिलाफ मैच में दर्द के बावजूद बल्लेबाजी की, लेकिन खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद वह दूसरे मैच में नहीं खेले, जिसकी आधिकारिक वजह पेट में संक्रमण बताई गई थी। टीम प्रबंधन की ओर से कहा गया था कि वह नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से इसी कारण बाहर रहे। यहां तक कि यूएसए मैच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया, जिसकी वजह पेट दर्द बताई गई।

हालांकि बाद में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से वापसी की, लेकिन अब चोट की यह जानकारी सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। चर्चा है कि क्या टीम मैनेजमेंट ने उनकी वास्तविक चोट की स्थिति को सार्वजनिक नहीं किया?

प्रदर्शन की बात करें तो अभिषेक के लिए यह टूर्नामेंट अब तक निराशाजनक रहा है। वह चार मैचों में महज 15 रन ही बना सके हैं। उनकी खराब फॉर्म और फिटनेस को टीम इंडिया की बल्लेबाजी की कमजोर कड़ी माना जा रहा है। आगामी मुकाबलों में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी, क्योंकि टीम के लिए अब हर मैच बेहद अहम हो चुका है।

बता दे कि टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम को शनिवार रात दक्षिण अफ्रीका के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया दबाव में पूरी तरह बिखर गई।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 187 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने मुकाबला 76 रन से अपने नाम कर लिया। इस हार के बाद भारतीय टीम पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। टीम के पांच प्रमुख खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिसका खामियाजा टीम को बड़ी हार के रूप में भुगतना पड़ा। अब सुपर-8 में पहुंचने की राह भारत के लिए चुनौतीपूर्ण हो गई है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Abhishek Sharma Form, Abhishek Sharma Injury, cricket breaking news, India vs Pakistan, India vs USA, Indian Cricket Team, T20 WC Update, T20 World Cup 2026, Team India News, Team Management Controversy
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR, जांच में सहयोग की कही बात लेकिन उठाई मांग-गैर भाजपा शासित पुलिस करे जांच
Next Article iQOO 15R भारत में 24 फरवरी को होगा लॉन्च, ₹50 हजार से कम में फ्लैगशिप फील! iQOO 15R लॉन्च डेट और फीचर्स कन्फर्म

फीचर

View More
बांग्लादेश सत्ता परिवर्तन 2026

सत्ता का रीसेट, तारिक रहमान की वापसी और  ‘बांग्लादेश फर्स्ट’ की नई लाइन — क्या बदलेगी दिल्ली-ढाका की केमिस्ट्री?

बांग्लादेश के 2026 आम चुनाव ने देश की राजनीति को पूरी तरह रीसेट कर दिया है। Bangladesh Nationalist Party यानी…

By Gopal Singh 5 Min Read
एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स

एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स! मेलिंडा ने तोड़ी चुप्पी, पैंडेमिक सिमुलेशन से लेकर भारत को “लैबोरेटरी” बनाने तक – गेट्स का गन्दा खेल

कुछ हफ्ते पहले अमेरिकी न्याय विभाग ने एक बम फोड़ दिया। जेफरी…

8 Min Read
नोम चोमस्की एपस्टीन विवाद

वह विचारक जिसने सिखाया ‘हर चीज़ पर शक करो’, खुद किस सच से भागता रहा? एपस्टीन चोमस्की के रिश्तों के खुलासों से क्यों हिल गए लेफ्टिस्ट ?

कल्पना कीजिए—आप दशकों तक किसी को अपना वैचारिक मार्गदर्शक मानते रहे। उसकी…

9 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

होलाष्टक 2026: कल से मंगल कार्यों पर 'ब्रेक
Trending Newsअन्य

होलाष्टक 2026: कल से मंगल कार्यों पर ‘ब्रेक’, जानें क्यों अगले 8 दिन हैं भारी?

रंगों के उत्सव होली से ठीक 8 दिन पहले लगने वाला 'होलाष्टक' इस साल 24 फरवरी 2026 मंगलवार से शुरू…

3 Min Read
मालवीय नगर विवाद ने खोली नस्लभेदी सोच की परतें
Trending Newsराज्य

दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट की युवतियों के साथ अपमानजनक व्यवहार, महिला पड़ोसी ने कहे अपशब्द, पुलिस जांच में जुटी

राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर से नस्लभेदी सोच को उजागर करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है।…

3 Min Read
सिंगापुर से जर्मनी तक निवेश की बारिश
Trending Newsसियासी

UP का ग्लोबल मिशन: सिंगापुर से जर्मनी तक निवेश की बारिश, 6,650 करोड़ के समझौतों के साथ 21,000 नौकरियों की उम्मीद

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के साथ योगी सरकार ने एक साथ दो बड़े…

3 Min Read
मणिपुर की 'Boong' ने लंदन में गाड़े झंडे
EntertainmentTrending News

मणिपुर की ‘Boong’ ने लंदन में गाड़े झंडे: पहली बार किसी भारतीय फिल्म ने जीता यह बड़ा BAFTA अवॉर्ड!

लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में जब 'Paddington Bear' ने विजेता का नाम पुकारा, तो पूरा भारत गर्व से झूम…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?