Trending News

सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 : क्वालीफायर आज से,  अभ्यास सत्रों में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

लखनऊ. विश्व बैडमिंटन के दिग्गज सितारों की आमद सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 के लिए लखनऊ में हो चुकी है.

भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन (बीएआई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा  योनेक्स सनराइज बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में आयोजित इस चैंपियनशिप में 2,40,000 अमेरिकी डालर  की ईनामी राशि दांव पर होगी.

इन सितारों ने आज बीबीडी बैडमिंटन अकादमी के साथ विनय खंड व विजयंत खंड गोमती नगर स्थित मिनी स्टेडियम सहित 35वीं वाहिनी पीएसी के बैडमिंटन कोर्ट पर आज पसीना बहाकर अपने-अपने स्ट्रोक की धार परखी और अपनी तैयारियों का जायजा लिया.

इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के लिए अब तक 2016 में मोदी बैडमिंटन चैंपियन के.श्रीकांत, भारत के प्रियांशु राजावत, अनुपमा उपाध्याय, तन्वी शर्मा, आकर्षी कश्यप सहित चीनी ताइपे के खिलाड़ी, मोदी बैडमिंटन में 2023 की चैंपियन व पूर्व विश्व  विजेता जापान की नोजोमी ओकुहारा सहित पिछली बार की महिला युगल विजेता त्रिशा जॉली व गायत्री गोपीचंद पी. अपनी आमद दर्ज करा चुके है.

बात करे 2016 के मोदी बैडमिंटन चैंपियन के.श्रीकांत की तो मलेशियाई मास्टर्स के उपविजेता रहे श्रीकांत घरेलू टूर्नामेंट के माध्यम से साल का शानदार अंत करना चाहेंगे.

श्रीकांत पहले दौर में  हमवतन मीराबा लुवांग मैसनाम के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे। वहीं जापान मास्टर्स और ऑस्ट्रेलियाई ओपन में हिस्सा ले चुके तीसरी वरीय एचएस प्रणय के सामने भारत के ही कविन थंगम की चुनौती होगी.

छठीं वरीय भारत के थारुण मन्नपल्ली हमवतन सतीश कुमार करुणाकरण से  भिड़ेंगे। वहीं घुटने की चोट के चलते काफी समय से कोर्ट से दूर रहे भारत के ही प्रियांशु राजावत क्वालीफायर के खिलाफ अपनी चुनोती पेश करेंगे.

महिला एकल में शीर्ष वरीय भारत की उन्नति हुड्डा आकर्षी कश्यप के खिलाफ जबकि  दूसरी वरीय जापान की नोजोमी ओकुहारा क्वालीफायर के खिलाफ अभियान शुरू करेंगी।

चूंकि इस चैंपियनशिप में भारतीय दल सबसे बड़ा है तो भारतीय खिलाड़िहयों से सभी वर्गो में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है. यहां  भारतीय खिलाड़ियों को अपनी तैयारियों की परख का मौका मिलेगा जहां वह अपने खेल में प्रदर्शन से सुधार कर महत्वपूर्ण रैकिंग प्वाइंट अर्जित कर सकते है जो आने वाले समय में बड़े टूर्नामेंट में फायदेमंद भी हो सकती है। इतना ही नहीं भारतीय खिलाड़ी आपस में खेलकर एक- दूसरे की परख कर सकते हैं.

जापान की नोजोमी ओकुहारा मोदी बैडमिंटन में 2023 में महिला एकल चैंपियन रह चुकी है।  ओलंपिक 2016 की कांस्य विजेता व पूर्व विश्व चैंपियन जापानी खिलाड़ी ने प्रैक्टिस के बाद लखनऊ को अपना पसंदीदा  शहर बताया.

उन्होंने कहा कि कि मुझे इस टूर्नामेंट से खास लगाव है और कोशिश करती हूं कि कभी यह टूर्नामेंट मिस न करू। मैने लखनऊ के नानवेज खाने के बारे में काफी सुना है अर जरूर लुत्फ उठाना चाहूंगी.

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव और आयोजन सचिव सुधर्मा सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप में क्वालीफाइंग मुकाबले 25 नवंबर को सुबह नौ बजे से खेले जाएंगे। वहीं मुख्य ड्रा के कुछ मैच 25 नवंबर को भी खेले जाएंगे.

चैंपियनशिप को कई प्रमुख कॉरपोरेट्स का सहयोग प्राप्त है, जिनमें अडानी,  इन्वेस्ट यूपी, मिगसन, एपको, ओमैक्स और विराज ग्रुप मुख्य प्रायोजक के रूप में शामिल हैं.

इसके अतिरिक्त इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड, क्लियो काउंटी ग्रुप, रेडिको खेतान, सिडबी, एंबर ग्रुप, पीआईसीएल और बिग एफएम जैसे प्रायोजकों का सहयोग भी आयोजन के स्तर और अनुभव को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

news desk

Recent Posts

135 रन का लक्ष्य भी नहीं कर पाया भारत का पीछा, बारिश ने बचाई टीम इंडिया की लाज, न्यूजीलैंड पर 4 रन से रोमांचक जीत

वेलिंग्टन। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत तो दर्ज कर…

7 hours ago

140 साल में पहली बार! AMU छात्रसंघ के शीर्ष पद पर जीतीं 22 साल की नशरा नईम, रचा इतिहास

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के 140 से अधिक वर्षों के छात्रसंघ इतिहास में एक नया…

7 hours ago

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से यूपी की सियासत में हलचल, 12 दिसंबर को हनुमानगढ़ी और रामलला के करेंगे दर्शन

पवन पांडे ने किया तारीख का ऐलान राम मंदिर को लेकर बीजेपी के निशाने पर…

8 hours ago

Mohammed Shami Retirement: टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, इन 5 ऐतिहासिक स्पेल से हमेशा याद किए जाएंगे शमी

64 टेस्ट, 229 विकेट और कई यादगार जीत... 13 साल के सफर का हुआ अंत,…

9 hours ago

Petrol में 31% तक एथेनॉल! राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- जनता की जेब पर दोहरी मार, कंपनियों पर कब होगी कार्रवाई?

E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कर्नाटक में…

10 hours ago

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी में धमाके के बाद आतंकी संगठन की एंट्री! ‘गाजी 2’ अकाउंट के दावे से मचा हड़कंप

गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन…

11 hours ago