त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की मौत (फाइल फोटो)सोशल मीडिया
त्रिपुरा पुलिस महकमे से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक खबर सामने आई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ आज पुलिस मुख्यालय (Police HQ) स्थित अपने कार्यालय में मृत पाए गए हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक, उन्होंने अपनी ही सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
इस हाई-प्रोफाइल और अप्रत्याशित घटना के बाद पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही गंभीर रूप से घायल डीजीपी अनुराग धनखड़ को तुरंत अगरतला के गोविंद बल्लभ पंत (GB) अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।
डीजीपी जैसे शीर्ष पद पर तैनात अधिकारी द्वारा अपने ही दफ्तर में इतना आत्मघाती कदम उठाने से हर कोई स्तब्ध है:
आंध्र प्रदेश के शहरी निकाय चुनाव में चुनावी मैदान जंग का मैदान बन चुका है।…
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास और…
शेयर बाजार की घंटी बजते ही 21 अक्टूबर की सुबह एक ऐसा तूफान आया जिसने…
सुनहरी रोशनी से चमकता अमृतसर का दरबार साहिब, चारों तरफ भक्ति का माहौल और उसी…
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज…
मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच के…