Latest News

सीतापुर में रिश्तों का हैरान करने वाला मामला! दो बच्चों की मां ने पति के सामने प्रेमी से की शादी, अब दोनों के साथ रहने पर अड़ी

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद से रिश्तों को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की मां अपने पति और दूसरे युवक के साथ एक ही घर में रहने की बात पर अड़ी हुई है। महिला के पति ने भी दूसरे युवक को साथ रखने पर सहमति जताई है, लेकिन परिवार के अन्य सदस्य इसका विरोध कर रहे हैं। विवाद बढ़ने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया।

पति के सामने मंदिर में प्रेमी से की शादी

मामला महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के फुलवारीपुर का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले शुभम वर्मा की शादी पचदेवरा की रहने वाली अंजू वर्मा से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अंजू की नितिन विश्वकर्मा नाम के युवक से नजदीकियां बढ़ गईं।

बाद में अंजू और नितिन ने मंदिर में शादी कर ली। बताया जा रहा है कि यह शादी पहले पति शुभम की मौजूदगी में हुई। नितिन उनेरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

ससुराल वालों ने जताई आपत्ति

महिला के ससुराल पक्ष के लोगों के मुताबिक, नितिन पहले भी घर आता-जाता था और कई बार वहां रुकता था। मामला तब ज्यादा चर्चा में आया, जब अंजू ने पति शुभम और नितिन दोनों के साथ एक ही घर में रहने की इच्छा जताई।

बताया जा रहा है कि शुभम भी नितिन को अपने साथ रखने के लिए तैयार है। हालांकि, परिवार के अन्य सदस्यों को यह व्यवस्था स्वीकार नहीं है और उन्होंने इसका विरोध किया है।

दोनों के साथ रहने की जिद पर अड़ी अंजू

शुभम का कहना है कि वह अपनी पत्नी अंजू और नितिन, दोनों का साथ नहीं छोड़ेगा। जरूरत पड़ने पर उसने घर छोड़ने की बात भी कही है। दूसरी तरफ अंजू भी दोनों के साथ रहने की अपनी बात पर कायम है।

बताया जा रहा है कि शुभम नितिन को अपना भाई मानता है। दोनों के साथ बैठकर खाना खाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, परिवार के बाकी सदस्य नितिन के साथ रहने के खिलाफ हैं।

विवाद बढ़ा तो कोतवाली पहुंचे तीनों

परिवार के भीतर विवाद बढ़ने के बाद शुक्रवार को मामला महमूदाबाद कोतवाली पहुंच गया। शुभम, अंजू और नितिन समेत दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे। वहां काफी देर तक बातचीत और नोकझोंक होती रही।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने और आपसी सहमति से विवाद सुलझाने की कोशिश की। कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने दोनों पक्षों की बात सुनी और मामला शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, परिवार के विरोध के चलते फिलहाल किसी अंतिम सहमति पर बात नहीं बन सकी है।

इससे पहले संतकबीरनगर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहां पांच बच्चों की मां ने अपने पति के बॉयफ्रेंड से शादी की थी। उस मामले में महिला की 21 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था, लेकिन बाद में उसे किसी और से प्यार हो गया था।

vineet verma

Share
Published by
vineet verma

Recent Posts

ऑनलाइन दुल्हन की तलाश ने डुबोई मेहनत की कमाई! ग्वालियर में शादी का झांसा देकर साइबर ठगों ने दो परिवारों से ऐंठे 24,500 रुपये

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऑनलाइन शादी का रिश्ता तलाशना दो परिवारों को भारी…

2 hours ago

हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये संकेत! सीने के दर्द से लेकर सांस फूलने तक, जानें सबसे कॉमन लक्षण और अस्पताल पहुंचने से पहले क्या करें

नई दिल्ली: हार्ट अटैक एक गंभीर चिकित्सकीय आपात स्थिति है, जिसमें हृदय की मांसपेशियों तक…

3 hours ago