Trending News

दुलारचंद की शवयात्रा में शामिल हुईं सूरजभान सिंह की पत्नी बीना देवी, अनंत सिंह ने कराई पीयूष प्रियदर्शी पर FIR! सियासी रूख ले रहा है मोकामा हत्याकांड?

बिहार के चर्चित मोकामा हत्याकांड में अब एक नया राजनीतिक मोड़ आ गया है.शुक्रवार को जन सुराज पार्टी के मारे गए कार्यकर्ता दुलारचंद यादव का शव जब पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था, तभी अचानक आरजेडी नेता सूरजभान सिंह की पत्नी बीना देवी शवयात्रा में शामिल हो गईं. चौंकाने वाली बात यह है कि अनंत सिंह ने आरजेडी उम्मीदवार बीना देवी के पति बाहुबली सूरजभान पर दुलारचंद की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था. इस अप्रत्याशित घटनाक्रम ने पूरे मोकामा की राजनीति को हिला दिया है, जहां अब हत्या से ज्यादा सियासी समीकरणों और गठजोड़ों की गूंज सुनाई दे रही है.

ट्रैक्टर पर सवार होकर शवयात्रा में शामिल हुईं बीना देवी

सूत्रों के मुताबिक, दुलारचंद यादव के शव को मोकामा टाल से निकालकर मोर होते हुए बाढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया. इस दौरान जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पियूष प्रियदर्शी पहले से मौके पर मौजूद थे. लोगों का ध्यान उस वक्त अचानक इस ओर खिंच गया जब कुछ देर बाद आरजेडी नेता सूरजभान सिंह की पत्नी बीना देवी भी ट्रैक्टर पर सवार होकर दुलारचंद यादव की शवयात्रा में शामिल हो गईं. और पीड़ित परिजनों को ढांढस देती हुई नजर आईं.

‘अनंत सिंह मुर्दाबाद’

इस दौरान भीड़ में मौजूद समर्थकों ने ‘अनंत सिंह मुर्दाबाद’ के नारे लगाये, जिससे इस शवयात्रा ने पूरे इलाके को चुनावी रणभूमि में बदल दिया. शवयात्रा जैसे-जैसे बाढ़ की ओर बढ़ती गई, वैसे-वैसे मोकामा की राजनीति और भी गरमाती गई.

अनंत सिंह ने कराई पियूष प्रियदर्शी पर एफआईआर

उधर, दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अब कानूनी कार्रवाई भी तेज हो गई है. मृतक के परिजनों के बयान पर भदौर थाना में जेडीयू नेता अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं दूसरी ओर, अनंत सिंह गुट की ओर से भी जन सुराज उम्मीदवार पियूष प्रियदर्शी और उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इससे यह साफ है कि मोकामा में अब मामला सिर्फ हत्या का नहीं, बल्कि सियासी शक्ति प्रदर्शन का भी बन गया है.

news desk

Recent Posts

नीला ड्रम केस में 19 महीने बाद फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी; 14 अक्टूबर को सजा का ऐलान

मेरठ। मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में करीब 19 महीने…

2 hours ago

डा. संजय कपूर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

यूपीसीए की एजीएम में पहली बार आम सहमति नहीं बनने के कारण सभी कमेटियों को…

2 hours ago

मेरठ नीला ड्रम कांड: अदालत का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार; 13 महीने के बाद आया ऐतिहासिक वर्डिक्ट

मेरठ के बहुचर्चित और सनसनीखेज 'नीला ड्रम कांड' में जिला अदालत ने बुधवार, 30 सितंबर…

3 hours ago

इराक से खत्म हुआ अमेरिका का 12 साल पुराना सैन्य मिशन, ISIS के खिलाफ ‘ऑपरेशन इनहेरेंट रिजॉल्व’ का औपचारिक अंत

नई दिल्ली। अमेरिका ने इराक में आतंकवादी संगठन ISIS के खिलाफ चलाए जा रहे अपने…

3 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर INDIA गठबंधन का बड़ा प्लान, 2 से 8 अक्टूबर तक ‘Save Democracy’ मार्च; 6 को EC कूच

नई दिल्ली। चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

4 hours ago

कॉकपिट में खूनी संघर्ष और आसमान में चीख-पुकार: जब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान!

दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की एक फ्लाइट हवा में…

4 hours ago